प्रेमिका की मौत की खबर सुन प्रेमी ने की आत्महत्या

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 01, 2019, 1:39:11 PM

प्रेमिका की मौत की खबर सुन प्रेमी ने की आत्महत्या

- फ़ोटो

BEGUSARAI: जिले से एक प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या कर लेने का मामला प्रकाश में आया है. बताया जाता है कि प्रेमिका की मौत की खबर जैसे ही प्रेमी को मिली उसने मौत को गले लगा लिया. बताया जाता है कि तेयाय थाना इलाके के पाली डीह निवासी अंकित कुमार उर्फ अन्नू का पांच साल से प्रेम प्रसंग अपने रिश्तेदार की लड़की से चल रहा था. जब दोनों ने अपने परिजनों से शादी करने की बात कही तो लड़की पक्ष ने मना कर दिया. जिससे आहत होकर एक सप्ताह पहले लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इसकी खबर जैसे ही अंकित को लगी उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया. अंकित अपने घर में अकेला था. अंकित के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जितेंद्र की रिपोर्ट