ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

सुधाकर सिंह के बाद एक और RJD विधायक ने खोला मोर्चा, भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

NAWADA: नीतीश सरकार की नाक में दम करने वाले आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह के बाद एक और आरजेडी विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजद विधायक ने भ्रष्टाचार और अफसरशाही

सुधाकर सिंह के बाद एक और RJD विधायक ने खोला मोर्चा, भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: नीतीश सरकार की नाक में दम करने वाले आरजेडी विधायक सुधाकर सिंह के बाद एक और आरजेडी विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राजद विधायक ने भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ अनिश्तिकालीन धरना शुरू कर दिया है। आरजेडी विधायक का कहना है कि उन्होंने गरीबों के हक के लिए धरना शुरू किया है और उन्हें किसी बात का डर नहीं है।


दरअसल, नवादा से आरजेडी विधायक विभा देवी जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार और अफसरशाही के खिलाफ शनिवार को समाहरणालय में अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गई हैं। विभा देवी ने कहा है कि जिले का पीडीएस सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है और डलरों की मनमानी के कारण गरीब जनता त्राहिमाम कर रही है। जन वितरण प्रणाली के जरिए गरीबों को अनाज मिलता है वह सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है। जब विधायक अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों के पास पहुंची तो उनसे डीलर के बारे में जानकारी मांगी गई।


जिसके बाद आरजेडी विधायक विभा देवी समाहरणालय में ही धरना पर बैठ गईं। विभा देवी ने कहा है कि गरीबों के लिए वे लड़ाई लड़ेंगी और उन्हे किसी बात का डर नहीं है। गरीबों को पांच किलो की जगह महज चार किलो अनाज दिया जा रहा है। विधायक ने कहा कि अधिकारियों का डीलरों के साथ पुरानी सांठगाठ है और इस भ्रष्टाचार में अधिकारी भी शामिल हैं। डीलर और अधिकारियों की मिलीभगत से 20 फीसदी अनाज का गबन किया जा रहा है।

टैग्स