Hindi News / news / पटना : NIT घाट पर नहाने के दौरान डूबने से एक छात्र की...

पटना : NIT घाट पर नहाने के दौरान डूबने से एक छात्र की मौत, शव की तलाश जारी

1st Bihar Published by: 7 Updated Jul 17, 2019, 1:47:51 PM

पटना : NIT घाट पर नहाने के दौरान डूबने से एक छात्र की मौत, शव की तलाश जारी

- फ़ोटो

PATNA : राजधानी के NIT घाट पर गंगा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि युवक गंगा के एनआईटी घाट पर नहाने के लिए गया था तभी वह गहरी पानी में डूब गया. जिसके कारण उसकी मौत हो गई. प्रशासन युवक के शव को तलाश रही है. यह घटना होने से एनआईटी घाट पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई. बताया जा रहा है कि युवक दोपहर में नहाने के लिए NIT घाट पर गया हुआ था. इस दौरान उसे ज्यादा पानी का पता नहीं चला और वह गहरे पानी में डूब गया. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक निरंजन उर्फ छोटू, लखीसराय जिले के रामपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. राजधानी के कंकड़बाग इलाके में रह कर वह 12वीं की तैयारी करता था. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवक के शव को तलाश रही है. पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट