ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम में जुड़ेंगे 23 नये कोर्स, अब इन विषयों की पढाई के लिए छात्र ले सकेंगे लोन

PATNA : बिहार सरकार की ओर से छात्रों को दी जाने वाली स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 23 और नये विषय जोड़े जायेंगे. नए विषय जोड़े जाने के बाद संबंधित कोसों की पढ़ाई के लिए करने

स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम में जुड़ेंगे 23 नये कोर्स, अब इन विषयों की पढाई के लिए छात्र ले सकेंगे लोन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA :  बिहार सरकार की ओर से छात्रों को दी जाने वाली स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना में 23 और नये विषय जोड़े जायेंगे. नए विषय जोड़े जाने के बाद संबंधित कोसों की पढ़ाई के लिए करने वाले विद्यार्थी लोन ले सकेंगे. अभी तक इस योजना के तहत करीब 42 तरह के कोर्स की पढ़ाई के लिए लोन लिये जाते हैं. शिक्षा विभाग नए विषयों को जोड़ने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है. बहुत जल्दी इस प्रस्ताव पर सरकार की मुहर लग सकती है. 


दरअसल, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के जरिये शिक्षा विभाग न केवल पेशेवर कोर्स करने के लिए नयी पीढ़ी को प्रोत्साहित करने जा रहा है, बल्कि इससे राज्य के सकल नामांकन अनुपात को बढ़ाने में भी उसे मदद मिलेगी. पिछले हफ्ते इस योजना से जुड़े जिला स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक की गयी. इसमें उन लोगों से स्कीम को लागू करने में आ रही बाधाओं को जाना गया. अब उनके समाधान के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है. 


जानकारी के मुताबिक, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल एक लाख विद्यार्थियों को लोन देने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें से करीब 15 हजार से अधिक आवेदकों ने अभी आवेदन दिये हैं. लोन मंजूरी की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड स्कीम से जुड़े विशेषज्ञों के मुताबिक इस योजना को संचालित करने के लिए अलग से राज्य स्टेट परियोजना प्रबंधन इकाई बनाने का भी प्रस्ताव है.

टैग्स