ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

महाराष्ट्र का महाभारत : NCP की अहम बैठक आज, पवार सोमवार को सोनिया से मिलेंगे

MUMBAI : महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बावजूद सरकार गठन के लिए कवायद जारी है। शिवसेना के साथ एनसीपी और कांग्रेस मिलकर किस फॉर्मूले पर सरकार बनाए, इसे लेकर बैठकों का दौर जा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MUMBAI : महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बावजूद सरकार गठन के लिए कवायद जारी है। शिवसेना के साथ एनसीपी और कांग्रेस मिलकर किस फॉर्मूले पर सरकार बनाए, इसे लेकर बैठकों का दौर जारी है। एनसीपी नेता शरद पवार ने आज अपनी पार्टी के बड़े नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। आज शाम 4 बजे पुणे स्थित शरद पवार के घर पर बैठक होगी।


एनसीपी की इस बैठक में शिवसेना और कांग्रेस के साथ सरकार गठन को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी एनडीए से शिवसेना के बाहर होने के बाद शरद पवार किंग मेकर के तौर पर उभरे हैं एनसीपी प्रमुख लगातार कोशिश कर रहे हैं कि एक ठोस फार्मूले के साथ महाराष्ट्र में तीनों दलों की सरकार बन जाए।


सूत्रों के मुताबिक एनसीपी प्रमुख शरद पवार सोमवार को दिल्ली भी जाएंगे, जहां वह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे। शरद पवार सोनिया से मुलाकात के दौरान इस बात पर सहमति बनाने का प्रयास करेंगे की शिवसेना और एनसीपी के साथ कांग्रेस सरकार में शामिल हो जाए। शरद पवार नहीं चाहते हैं कि कांग्रेस सरकार को बाहर से समर्थन दे।