समाजसेवी अजय सिंह ने मदद के बढ़ाए हाथ, पुलिस और आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को सौंपा जंपिंग गद्दा Success Story: पुलिस ने मांगी रिश्वत तो लड़की ने शुरू कर दी UPSC की तैयारी, पहले IPS बनीं; फिर IAS बनकर पिता का सपना किया साकार JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा BIHAR NEWS: बिहार के गरीबों के लिए 2102 करोड़ रू की मंजूरी, जल्द ही खाते में जायेगी राशि, डिप्टी CM ने PM मोदी को कहा 'धन्यवाद' Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग!
SASARAM: सासाराम में इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। करीब 25 घंटे बाद सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच फंसे बच्चे को काफी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बताया जा रहा है कि कल से ही 12 साल का बच्चा पुल के पिलर में फंसा हुआ था। 25 घंटे तक पिलर के बीच फंसे रहने से उसकी हालत खराब हो गयी थी। रेस्क्यू के बाद बच्चे को एम्बुलेंस से सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया है। बच्चे से पुल से निकाले जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। देखिये किस तरह से पिलर और दीवार के बीच फंसे बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
दरअसल सासाराम के नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच एक 12 वर्षीय किशोर फंस गया है। यह बच्चा दो दिनों से लापता था। पिलर और दिवार के बीच फंसे होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। अधिकारियों की टीम ने पटना से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया जिसके बाद रेस्क्यू कर बच्चे को सुरक्षित निकाला गया।
सासाराम के नासरीगंज-दाउदनगर मुख्य पथ पर स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालपुर व अतिमीगंज के निकट नासरीगंज-दाऊदनगर सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच एक 12 वर्षीय किशोर के फंस जाने से अफरातफरी मच गयी थी। एक फुट से भी कम चौड़े दरार में फंस जाने से बालक का शरीर आंशिक रूप से दिखाई दे रहा था। इस बात की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ गयी थी।
बताया जा रहा है कि, नासरीगंज के खिरियाव गांव के रहने वाले भोला साह का 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार मानसिक रूप से कमजोर है। वह दो दिनों से घर से लापता था। लेकिन अचानक पता चला कि वह पुल के बीच स्थित पिलर के नीचे फंसा हुआ है। कुछ लोगों ने जब बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दिया। जिसके बाद स्थानीय स्तर पर प्रशासन की टीम की मदद से बच्चे को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया।
बच्चे की जान बचाने के लिए पटना से एसडीआरएफ की टीम बुलायी गयी। दरार एक तरफ से खुली हुई है और दूसरी तरफ से बंद थी। बच्चे को ऑक्सीजन की कमी न हो इसके लिए सिलिंडर और पाइप के सहारे पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन दरार के भीतर पहुंचायी जा रही थी। बांस-बल्ले की सीढ़ियों की मदद से बच्चे के समीप पहुंचने की कोशिश की गयी जिसमें प्रशासन की टीम को सफलता मिल गई।
#WATCH बिहार के सासाराम में पुल में फंसे 12 साल के फंसे बच्चे को 25 घंटे की कवायद के बाद बाहर निकाला गया है. NDRF की टीम ने बच्चे को निकाल लिया है. उसे अस्पताल ले जाया गया है. स्थानीय SDM ने कहा कि बच्चे की स्थिति अभी सामान्य नहीं है. #Bihar #BiharNews pic.twitter.com/Lu90wWRPqq
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) June 8, 2023