ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

मिड डे मील में मिलावट ! 1 बाल्टी पानी में 1 लीटर दूध डालकर 80 बच्चों को दिया

SONBHADRA: यूपी के सोनभद्र के एक स्कूल में मिड डे मील में मिलावट की हैरान करने वाली खबर सामने आई है. सोनभद्र के चोपन ब्लॉक के कोटा ग्राम पंचायत के सलईबनवा प्राथमिक स्कूल में म

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SONBHADRA: यूपी के सोनभद्र के एक स्कूल में मिड डे मील में मिलावट की हैरान करने वाली खबर सामने आई है. सोनभद्र के चोपन ब्लॉक के कोटा ग्राम पंचायत के सलईबनवा प्राथमिक स्कूल में मिड डे मील में बड़ी लापरवाही बरती गई है. यहां एक लीटर दूध को एक बाल्टी पानी में डालकर 80 बच्चों को पिलाया गया है.


मिड डे मील बनाने वाले रसोइए ने 1 बाल्टी पानी में 1 लीटर दूध डाल दिया, फिर उसे मिक्स करके बच्चों को दे दिया. इस लापरवाही के बाद शिक्षा मित्र को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं इस घटना के बाद से यूपी सरकार की जमकर आलोचना हो रही है. 


दरअसल बुधवार को मिड डे मील में बच्चों को खिचड़ी और दूध देनी थी. 1 लीटर दूध को रसोइए ने एक बाल्टी पानी में मिलाया और उसे 80 बच्चों को पीने के लिए दिया. लापरवाही की खबर सामने आने के बाद अधिकारियों ने मिड डे मील के शिक्षामित्र को सस्पेंड कर दिया है. कुछ महीने पहले मिर्जापुर के प्राथमिक विद्यालय में भी मिड डे मील में बच्चों को नमक और रोटी दिये जाने का मामला सामने आया था. जिसके बाद यूपी सरकार की भारी फजीहत हुई थी.


टैग्स