ब्रेकिंग
बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦बंगाल से पटना लौट रही कार टैंकर में घुसी, भीषण हादसे में 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर घायल✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में बीच ओवरब्रिज पर कैसे आग का गोला बनी चलती स्कूटी? जान बचाने के लिए चालक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप...✦मोतिहारी में रिश्वतखोरी पर निगरानी का शिकंजा, टाउन कर्मचारी के वकील को रंगे हाथ दबोचा✦बिहार में बनेंगे 2 न्यूक्लियर पावर प्लांट, 14 हजार करोड़ होंगे खर्च; जानिए किस जिले को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा और कहां होगा निर्माण✦महिला CO तो गजब की खिलाड़ी निकली! पति के अकाउंट में पैसा ली और गैरमजरूआ जमीन की कर दी जमाबंदी, दोनों पर दर्ज हुआ मुकदमा...✦बंगाल से पटना लौट रही कार टैंकर में घुसी, भीषण हादसे में 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, 5 लोग गंभीर घायल✦Bihar News : मुजफ्फरपुर में बीच ओवरब्रिज पर कैसे आग का गोला बनी चलती स्कूटी? जान बचाने के लिए चालक ने लगाई छलांग, मचा हड़कंप...✦मोतिहारी में रिश्वतखोरी पर निगरानी का शिकंजा, टाउन कर्मचारी के वकील को रंगे हाथ दबोचा

सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, स्टेशन से ठीक पहले डीरेल हुई ट्रेन

DESK: मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार की सुबह रेल हादसा हो गया। इंदौर से जबलपुर जा रही सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे बेपटरी हो गई हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नही ह

सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतरे, स्टेशन से ठीक पहले डीरेल हुई ट्रेन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: मध्य प्रदेश के जबलपुर में शनिवार की सुबह रेल हादसा हो गया। इंदौर से जबलपुर जा रही सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे बेपटरी हो गई हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नही है। ट्रेन स्टेशन में घुसने वाली थी, इससे ठीक पहले आगे के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।


जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हुआ है। ट्रेन जब प्लेटफार्म से महज दो सौ मीटर दूर थी, तभी दो डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और यात्री किसी बड़े हादसे की आशंका से सहम गए लेकिन गनीमत की बात रही कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे के अधिकारी और टेक्निकल टीम पहुंची और बेपटरी हुए डिब्बों को वापस ट्रैक पर लाने का काम शुरू किया गया। हादसे के बाद रेल यात्री ट्रेन से उतरकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। बाद में दोनों बोगियों को वहां से हटाकर परिचालन को सामान्य कराया गया।