ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News: पटना AIIMS में विधायक चेतन आनंद के साथ मारपीट, आधे घंटे तक कमरे में बंधक बनाए रखा Patna News: पटना AIIMS में विधायक चेतन आनंद के साथ मारपीट, आधे घंटे तक कमरे में बंधक बनाए रखा UPI rules 1 August 2025: 1 अगस्त से UPI ट्रांजैक्शन के नए नियम लागू, जानिए... आप पर क्या पड़ेगा असर? Bihar News: बिहार में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, पारिवारिक रंजिश में वारदात को दिया अंजाम Success Story: दो बार मिली असफलता फिर भी हार नहीं मानी, तीसरे प्रयास में UPSC में हासिल की 6th रैंक; जानिए... कोमल पुनिया की सफलता की कहानी Bihar News: पेपर लीक केस में पूर्व DGP 'सिंघल' पर शिकंजा कसने की तैयारी...पूछताछ के लिए सशरीर बुलायेगी EOU ! 'कोलकाता कनेक्शन' से उठेगा पर्दा Bihar Crime News: बिहार में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने उठा लिया आत्मघाती कदम, कर दिया यह बड़ा कांड Bihar Crime News: बिहार में पत्नी की प्रताड़ना से परेशान पति ने उठा लिया आत्मघाती कदम, कर दिया यह बड़ा कांड Bihar NEET counselling 2025: मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में 85% सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें... कब से होगा रजिस्ट्रेशन? August Born People: कैसे होते हैं अगस्त महीने में जन्मे लोग? जानिए.. उनके खास गुण और व्यक्तित्व

सोशल साइट पर फ्रेंड बनाने के बाद 7 लोगों ने किया रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated Wed, 24 Feb 2021 06:35:22 PM IST

सोशल साइट पर फ्रेंड बनाने के बाद 7 लोगों ने किया रेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

- फ़ोटो

 

DESK: सोशल मीडिया के बहाने नाबालिकों से दोस्‍ती करने और फिर दुष्‍कर्म करने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाएं बड़े शहरों के साथ-साथ छोटे शहरों में भी देखने को मिलता है। सोशल साइट पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पहले तो दोस्त बनाया जाता है फिर विश्वास में लेकर गलत काम को अंजाम दिया जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें सोशल साइट पर दोस्त बनाने के बाद कथित तौर पर 7 लोगों ने एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सभी आरोपियों की उम्र 19 से 24 साल बताई जा रही है।  घटना की जानकारी चाइल्ड लाइन ने पुलिस को दी। 17 फरवरी को हुई इस घटना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 



केरल के मलप्पुरम में रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक किशोरी को इंस्टाग्राम पर दोस्त बनाने के बाद कथित तौर पर 7 लोगों ने रेप किया। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपियों में से दो लोगों ने 14 वर्षीय पीड़िता को कथित तौर पर गांजा जैसा मादक पदार्थ दिया और उसके बाद उसका बलात्कार किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



पुलिस की माने तो पीड़िता ने अपने एक रिश्तेदार को 10 दिन पहले घटना के बारे में जानकारी दी थी जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया। मां, भाई और दादा-दादी के साथ पीड़ित लड़की रहती है।  उसके पिता विदेश में काम करते हैं। जिला चाइल्डलाइन के द्वारा मिली जानकारी के बाद 17 फरवरी को थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि पिछले 8 महीने से पीड़ित लड़की अपनी मां के फोन में इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर रही थी तभी सभी आरोपी इंस्टाग्राम पर पीड़िता के दोस्त बने थे।  सभी आरोपियों की उम्र 19-24 साल के बीच है। जिसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया गया है।