ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

सीवान: पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस

SIWAN: बड़हरिया थाना के चौकीदार का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला। शव के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इस घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते ग

सीवान: पेड़ से लटका मिला चौकीदार का शव, परिजनों में मचा कोहराम, जांच में जुटी पुलिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: बड़हरिया थाना के चौकीदार का शव संदेहास्पद स्थिति में मिला। शव के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। इस घटना की खबर जंगल में आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। 


मृतक की पहचान नागेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है जो बड़हरिया थाना के चौकीदार थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। वे गांव में एक तिलक समारोह में शामिल होने गये थे। उनसे बातचीत भी हुई लेकिन कुछ देर बाद मोबाइल बंद हो गया। घर पर परिजन इंतजार करते रहे लेकिन वे लौंट कर नहीं आए और सुबह ग्रामीणों से इस घटना की जानकारी हुई।   


चौकीदार का शव मिलने की सूचना पाकर थानाध्यक्ष परवीन कुमार प्रभाकर, एसआई राजेश कुमार, एएसआई सैय्यद हसन, एएसआई राज कुमार कश्यप पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की हरेक बिन्दुओं की पुलिस जांच कर रही है।