ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

सीवान में ATS का एक्शन, हवाला कारोबार मामले में गिरफ्तार तीन बदमाशों से घंटों हुई पूछताछ, पाकिस्तान भेजते थे करोड़ों रुपए

SIWAN: विदेशों से पैसे मंगवाकर करेंसी को कन्वर्ट करने और हवाला ट्रेंडिग के माध्यम से जगह-जगह पैसे भेजने के मामले में बीते 11 जून को सीवान की भगवानपुर हाट पुलिस ने तीन बदमाशों को गि

सीवान में ATS का एक्शन, हवाला कारोबार मामले में गिरफ्तार तीन बदमाशों से घंटों हुई पूछताछ, पाकिस्तान भेजते थे करोड़ों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: विदेशों से पैसे मंगवाकर करेंसी को कन्वर्ट करने और हवाला ट्रेंडिग के माध्यम से जगह-जगह पैसे भेजने के मामले में बीते 11 जून को सीवान की भगवानपुर हाट पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हथियार, कैश समेत दर्जनों एटीएम कॉर्ड को जब्त किया था। पुलिस को सुराग मिले थे कि गिरफ्तार लोग हवाला के जरिए पैसे पाकिस्तान भेजते थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। गिरफ्तार अपराधियों से एटीएस की टीम ने घंटो पूछताछ की है।


दरअसल, गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में भगवानपुर थाने की पुलिस ने जिन तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था, उनसे एटीएस की टीम ने पूछताछ की है। पटना से पहुंची एटीएस की टीम ने कई घंटों तक तीनों से बारी बारी पूछताछ की है। एटीएस की इस पूछताछ के बाद संभावना जताई जा रही है कि पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। फिलहाल एटीएस की टीम ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है।


वहीं इस पूरे मामले पर सीवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि एटीएस की टीम और साइबर थाने की पुलिस ने पूछताछ की है। तीनों बदमाशों को तीन दिन की रिमांड मिली है। एटीएस समेत अन्य टीमें बारी बारी से तीनों से पूछताछ कर रही हैं। इससे पहले गिरफ्तारी के वक्त एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया थी कि गिरफ्तार अपराधियों का लिंक सऊदी अरब से है। सऊदी अरब में इनकी पहचान विभिन्न देशों के लोगों से हुई थी जिसमें पाकिस्तान के लोग भी शामिल थे। जिनके माध्यम से ये लोग सीवान में एक बहुत बड़ा रैकेट को चला रहे थे।