ब्रेकिंग
NDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसNDA के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव, JDU का दावा- बहुत बड़े मार्जिन से चुनाव जीतेंगे; PK के मैदान में उतरने से बढ़ी बेचैनीतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंस

Sitamarhi News: चौकीदार ने वर्दी पहनकर आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ लगाए जोरदार ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

SITAMARHI: बिहार पुलिस के जवानों का आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ ठुमके लगाना कोई नई बात नहीं है, अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां मूर्

Sitamarhi News: चौकीदार ने वर्दी पहनकर आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ लगाए जोरदार ठुमके, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार पुलिस के जवानों का आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ ठुमके लगाना कोई नई बात नहीं है, अक्सर इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां मूर्ति विसर्जन के बाद आयोजित आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में वर्दीधारी थाने के चौकीदार ने बार-बाला के साथ जमकर ठुमके लगाए।


दरअसल, सीतामढ़ी में दुर्गा पूजा के विसर्जन के अवसर पर जमकर अश्लीलता परोसी गई। आर्केस्ट्रा प्रोग्राम में अश्लील गानों पर बार बालाओं ने खूब ठुमके लगाए। आर्केस्ट्रा प्रोग्राम के दौरान ड्यूटी पर तैनात चौकीदार भी बार बालाओं के साथ ठुमके लगाता रहा। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वायरल वीडियो में छोटे कपड़े पहनी डांसर स्टेज पर डांस प्रस्तुत कर रही है, इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात बथनाहा थाने का चौकीदार पप्पू भी अपने आप को रोक नहीं सका और बार बालाओं के साथ ठुमके लगाने लगा हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


जानकारी के मुताबिक, बथनाहा थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के योगवाना गांव में दुर्गा पूजा के विसर्जन के अवसर पर आर्केस्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था, जहां जमकर अश्लीलता परोसी गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता