Hindi News / news / SITAMARHI NEWS: केंद्रीय संचार ब्यूरो कार्यालय में पंखे से लटका मिला ड्राइवर का...

SITAMARHI NEWS: केंद्रीय संचार ब्यूरो कार्यालय में पंखे से लटका मिला ड्राइवर का शव, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Dec 08, 2024, 8:42:45 PM

SITAMARHI NEWS: केंद्रीय संचार ब्यूरो कार्यालय में पंखे से लटका मिला ड्राइवर का शव, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

SITAMARHI: केंद्रीय संचार ब्यूरो के कार्यालय में ड्राइवर ने पंखे से लटककर जान दे दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


घटना सीतामढ़ी के मेहसौल थाना के साहू चौक स्थित केंद्रीय संचार ब्यूरो के कार्यालय का है जहां एक कमरे से ड्राइवर की लाश पंखे से लटकता मिलने से वहां काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी भी हैरान रह गये। 


मृतक की पहचान केंद्रीय संचार ब्यूरो कार्यालय के ड्राइवर संजय राय के रूप में हुई है। शनिवार की देर रात संजय राय शंकर चौक स्थित अपने आवास से खाना खाकर कार्यालय पहुंचे थे। जब सुबह तक वो घर नहीं पहुंचे तो परेशान परिजन केंद्रीय संचार ब्यूरो कार्यालय पहुंच गया। जहां पंखे से लटकता संजय राय के शव को देखकर पांव तले जमीन खिसक गई। 


परिजनों ने तुरंत इस बात की सूचना मेहसौल थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा। जब केंद्रीय संचार ब्यूरो कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी दफ्तर पहुंचे और उन्हें इस घटना की जानकारी हुई तो सभी हैरान रह गये। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है।