ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..

बिहार: कोचिंग गई छात्रा के साथ गैंगरेप, अगवा कर युवकों ने घटना को दिया अंजाम

SITAMARHI: बिहार में एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है. अब सीतामढ़ी जिले में कोचिंग गई छात्रा के साथ युवकों ने गैंगरेप किया. यही नहीं मुखिया के बेटे ने गांव में पीड़िता को दो

बिहार: कोचिंग गई छात्रा के साथ गैंगरेप, अगवा कर युवकों ने घटना को दिया अंजाम
Manish Kumar
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है. अब सीतामढ़ी जिले में कोचिंग गई छात्रा के साथ युवकों ने गैंगरेप किया. यही नहीं मुखिया के बेटे ने गांव में पीड़िता को दो दिन तक शादी कराने के नाम पर रोक कर रखा. वह इलाज कराने तक नहीं दिया. वह मामला खत्म करने के लिए पीड़िता के परिजनों पर दबाव देता रहा.  यह घटना सोनबरसा थाना क्षेत्र की है. 

हथियार के बल पर किया अगवा

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि युवकों ने हथियार बल पर छात्रा को अगवा किया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. लड़की घटनास्थल पर ही बेहोश पड़ी रही. जानकारी होने के बाद परिजन पहुंचे और उससे घर लेकर आए. बिशनुपर आधार पंचायत के मुखिया के बेटे ने पंचायत बुलाई और घटना की जानकारी पुलिस को नहीं देने का दबाव परिजनों पर बनाया. कहा कि वह आरोपी से पीड़िता की शादी करा देगा. पुलिस से शिकायत मत करो. लेकिन दो दिनों के बीच पीड़िता की स्थिति गंभीर होती गई. परिजन इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल लेकर गए. 

छोटे भाई के साथ गई थी कोचिंग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने भाई के साथ कोचिंग करने गई थी. इस दौरान ही युवक मो. जुबैर एवं मो. नौशाद ने हथियार के बल पर जबरन उसका मुंह बंद कर दिया. इसी बीच दोनों आरोपियों ने लड़की को गांव के सरेह में ले जाकर गैंगरेप किया है. दोनों आरोपी और पुलिस से शिकायत करने से रोकने वाला मुखिया का बेटा गांव छोड़कर फरार है.

टैग्स