ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

सीतामढ़ी में हथियार के बल पर 3 लाख की लूट, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

SITAMARHI : बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ती जा रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिय

सीतामढ़ी में हथियार के बल पर 3 लाख की लूट, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI :  बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाएं काफी तेजी से बढ़ती जा रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सीतामढ़ी जिले से सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. हथियार के बल पर अपराधी 3 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए हैं. बदमाशों ने घटनास्थल पर फायरिंग भी की है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना इलाके की है, जहां गाढा चौक के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक से 3 लाख रुपये की लूट हुई है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि सीएसपी संचालक राम ईश्वर कुमार सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य शाखा से 3 लाख रुपये लेकर जा रहे थे. इसी दौरान हथियार से लैस अपराधियों ने उन पर गोली फायरिंग की और 3 लाख रुपये लूटक्र फरार हो गए. 


घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं गोली राम ईश्वर कुमार को छूते हुए निकल गई. मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.  बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक प्रतिदिन मेन ब्रांच में पैसा निकालने और जमा करने आते थे. आज भी मेन ब्रांच से पैसे निकाल कर जैसे ही निकले अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी. हालांकि इस फायरिंग की घटना में गोली उन्हें नहीं लगी है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता