ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

सीतामढ़ी: दिनदहाड़े बाइक एजेंसी के मैनेजर से 17 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियार के बल पर अपराधियों ने बाइक एजेंसी के मैनेजर से 17 लाख रुपये लूट लिया। घटना पुन

सीतामढ़ी: दिनदहाड़े बाइक एजेंसी के मैनेजर से 17 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। हथियार के बल पर अपराधियों ने बाइक एजेंसी के मैनेजर से 17 लाख रुपये लूट लिया। घटना पुनौरा थाना क्षेत्र की है। जहां हथियारबंद अपराधियों ने लॉ एन्ड ऑर्डर को ताक पर रखकर दिनदहाड़े 17 लाख रुपये लूट लिए। 



सीतामढ़ी: दिनदहाड़े बाइक एजेंसी के मैनेजर से 17 लाख की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम



अपराधियों ने घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब सीतामढ़ी के मेजरगंज बाजार स्थित न्यूज  मेजरगंज ऑटो मोबाइल हीरो एजेंसी के मैनेजर ललन सिंह अपने घऱ से रुपये से भरे बैग को लेकर एजेंसी लौट रहे थे तभी रीगा-सीतामढ़ी पथ में खैरबा चौक से पश्चिम स्कूल के पास अपाचे और एफजेड बाइक पर सवार पांच अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। पिस्टल के बल पर हीरो एजेंसी के मैनेजर से रुपए से भरा बैग लूटकर लूटेरे फरार हो गये। 



पीड़ित ने सीतामढ़ी एसपी हर किशोर राय को घटना की जानकारी दी जिसके बाद डीएसपी पीएन साहू, टेक्निकल सेल के अधिकारी उपेन्द्र महतो, पुनौरा थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह रीगा, थाना अध्यक्ष संजय कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची जिसके बाद मामले की छानबीन शुरू की गयी।