ब्रेकिंग
पटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेल

सीता साहू मेयर तो डिप्टी मेयर बनीं रेशमी चंद्रवंशी, महजबीं और अंजना को मिली मात

PATNA : पटना नगर निगम चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर पद का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार भी पटना नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए सीता साहू को जीत मिली है। सीता साहू पर

सीता साहू मेयर तो डिप्टी मेयर बनीं रेशमी चंद्रवंशी, महजबीं और अंजना को मिली मात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना नगर निगम चुनाव में मेयर और डिप्टी मेयर पद का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार भी पटना नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए सीता साहू को जीत मिली है। सीता साहू पर दूसरी बार पटना की जनता ने भरोसा दिखाया है। सीता साहू को इस बार 51,484 वोट मिले हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर महजबीं रही। जिन्हें  32,955 वोट मिला है। वहीं, डिप्टी मेयर पद रेशमी चंद्रवंशी को जीत हासिल हुई है। चंद्रवंशी ने अंजना गांधी को  5,251 वोट से मात दिया है।  

बता दें कि, पटना नगर निगम चुनाव में मतगणना के लिए बोरिंग रोड स्थित एएन कॉलेज में मतगणना केंद्र बनाया गया था। इसको लेकर आज सुबह से ही बोरिंग रोड में गाड़ियों की आवाजाही बंद कर दी गई थी।इस बार पटना नगर निगम सीट इस बार महिलाओं के लिए सुरक्षित रखा गया था। वहीं, पटना नगर निगम में इस बार मेयर पद के लिए 32 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।


जानकारी हो कि, पटना नगर निगम के लिए मतगणना कुछ देर से शुरू हुई थी। वोटों की गिनती से पहले ही सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई थी।  70 सालों बाद राज्य में पहली बार जनता मेयर-डिप्टी मेयर चुन रही थी। इससे पहले वार्ड पार्षद चुनते थे। इस चुनाव में 32 महापौर और 16 उप महापौर प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। निकाय चुनाव दलगत आधार पर नहीं होता है।


गौरतलब हो कि, 23 जिलों के 17 नगर निगम क्षेत्र, दो नगर परिषद क्षेत्र और 49 नगर पंचायतों का परिणाम आज घोषित किया गया है। इसको लेकर  28 दिसंबर को 1665 पदों पर मतदान हुआ था। जिसमें 1529 वार्ड पार्षद, 68 उप मुख्य पार्षद, 68 मुख्य पार्षद पद के लिए किस्मत आजमा रहे थे। इस बार कुल 11127 प्रत्याशियों के दिल की धड़कनें तेज थी।