ब्रेकिंग
भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेभारत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस की जांच हुई तेज, न्यायिक आयोग के सामने आज और कल सात और गवाहों की गवाही होगी दर्जबांकीपुर उपचुनाव: पटना में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पार्टी नेताओं के साथ आज करेंगे अहम बैठक; चुनावी रणनीति होगी तयपटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शनबिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचे

बिहार के 12 जिलों में आज भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट, कई शहरों में वज्रपात की चेतावनी

Bihar Weather Today: बिहार के 12 जिलों में भारी और अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी भी है, जबकि बंगाल की खाड़ी में बनने वाले दो लो-प्रेशर सिस्टम से अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

Bihar Weather Today
बिहार में आज मौसम का मिजाज
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Weather Today: बिहार के कई जिलों में मंगलवार को झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 जिलों के लिए भारी और अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।



दरभंगा, कटिहार, पूर्णिया और सुपौल में अतिभारी बारिश (ऑरेंज अलर्ट) की चेतावनी दी गई है। वहीं अररिया, बांका, भागलपुर, जमुई, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी और सहरसा में भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पटना, गया, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा में मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।



सोमवार को मानसून ट्रफ के मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद बिहार के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मधुबनी जिले के मधवापुर में सबसे अधिक 276.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा गोपालगंज, सीवान, सारण, अररिया, मधेपुरा और मधुबनी में भी जमकर बारिश हुई।



मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी चंपारण के मैनाटांड़ में 169.8 मिमी, सारण के अमनौर में 109 मिमी, नरकटियागंज में 106.2 मिमी, सीवान के दरौली में 105.4 मिमी, मधुबनी के लौकही में 88.4 मिमी, गोपालगंज में 88.2 मिमी, सीवान के रघुनाथपुर में 76.6 मिमी, किशनगंज के तैयबपुर में 75.5 मिमी, बेतिया में 71.2 मिमी और सीवान के मैरवा में 65.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।



हालांकि हाल के दिनों में हुई बारिश से राज्य के वर्षा आंकड़ों में कुछ सुधार हुआ है, लेकिन अब भी बिहार में सामान्य से 43 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। अब तक राज्य में कुल 177.7 मिमी वर्षा हुई है, जबकि जुलाई महीने में सामान्य से लगभग 50 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।



मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में अगले एक सप्ताह के दौरान दो कम दबाव के क्षेत्र बनने की संभावना है। पहला सिस्टम अगले एक-दो दिनों में विकसित होकर धीरे-धीरे चक्रवाती परिसंचरण में बदल सकता है, जबकि दूसरा सिस्टम 18-19 जुलाई के आसपास बनने के आसार हैं। इनके प्रभाव से राज्य में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है, जिससे अधिकतम तापमान नियंत्रित रहेगा। हालांकि जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।



मानसून के आगमन को लगभग एक महीना होने वाला है, लेकिन अब तक अपेक्षित बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कम वर्षा के कारण धान समेत अन्य खरीफ फसलों की बुआई प्रभावित हो रही है, जिससे कृषि क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता