ब्रेकिंग
बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦Bihar News: बिहार में बड़ा बदलाव! कैबिनेट बैठक के बाद खुद मीडिया के सामने आएंगे CM सम्राट चौधरी✦बिहार में NH-922 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रेलर में घुसा डंपर, चालक और खलासी की मौके पर मौत✦गंडक नहर की पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी✦BIHAR NEWS : नीरज की प्रचार लिस्ट से ललन सिंह गायब, सवाल उठे तो बोले- सूची JDU ऑफिस ने बनाई है हमने नहीं ...

पटना में सेक्स रैकेट पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी; बंटी हत्याकांड के बाद एक्शन

Patna News: पटना में सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले बंटी की हत्या के बाद पुलिस ने बड़ा अभियान चलाते हुए 50 से अधिक पार्लरों पर छापेमारी की। मामले में एक ऑटो चालक गिरफ्तार हुआ है, जिसने बंटी को ले जाने के बदले 10 हजार रुपये मिलने की बात कबूल की है।

Patna News
पटना पुलिस की छापेमारी
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Patna News: पटना में सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले बंटी की हत्या के सात दिन बाद पुलिस एक्शन मोड में नजर आई। मामले के तूल पकड़ने के बाद सोमवार को शहर के 50 से अधिक ब्यूटी पार्लरों और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने किया। 



अभियान में एक दर्जन से अधिक थानों की पुलिस के साथ एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम भी शामिल रही। छापेमारी के दौरान डाक बंगला चौराहा स्थित लोकनायक जयप्रकाश भवन में भी पुलिस ने रेड की। वहीं गांधी मैदान स्थित 'दूल्हे राजा पार्लर' से एक पुरुष और एक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।



6 जुलाई को हुआ था बंटी का अपहरण

पुलिस के अनुसार, 6 जुलाई की रात पटना जंक्शन के पास टाटा पार्क के समीप से बंटी का अपहरण कर लिया गया था। इसके पांच दिन बाद, 11 जुलाई को उसका शव पटना से करीब 60 किलोमीटर दूर अथमलगोला इलाके में बरामद हुआ।



पोस्टमार्टम में हत्या की बर्बरता का खुलासा

बंटी का शव बेहद क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। चेहरा इस कदर कुचला गया था कि आंख और नाक की पहचान करना मुश्किल था। दाहिने हाथ का अधिकांश हिस्सा नष्ट हो चुका था, जबकि बायां हाथ सुरक्षित था। पूरे शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले और शव गलना शुरू हो चुका था।



पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक, युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की गई। रिपोर्ट में गोली लगने या शरीर में छर्रे मिलने की पुष्टि नहीं हुई। जांच में सामने आया कि ईंट-पत्थर जैसी भारी वस्तुओं से हमला किया गया था। बदमाशों ने पहचान मिटाने की नीयत से बंटी के दाहिने हाथ पर बने टैटू को भी नुकीली वस्तु से खुरच दिया। हालांकि उसके हाथ में पहने कड़े के आधार पर परिजनों ने शव की पहचान की।



सेक्स रैकेट का विरोध बना हत्या की वजह!

स्थानीय लोगों के अनुसार, बंटी इलाके में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का लगातार विरोध कर रहा था। वह स्थानीय बैठकों और विरोध प्रदर्शनों में भी सक्रिय रूप से शामिल होता था। स्थानीय निवासी आनंद कुमार ने बताया कि करीब 15 दिन पहले विरोध प्रदर्शन के दौरान बंटी का रवीश नामक युवक से विवाद हुआ था। उस समय रवीश ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी।



ऑटो चालक गिरफ्तार

पुलिस जांच में सामने आया कि अपहरण वाली रात बंटी दही खरीदने के लिए पटना जंक्शन के पास गया था। वहीं कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और फिर जबरन ऑटो में बैठाकर ले गए। इस मामले में पुलिस ने ऑटो चालक रवि उर्फ चंदू को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बंटी को ले जाने के बदले उसे 10 हजार रुपये दिए गए थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता