ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

बांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय विदेश यात्रा करने वाले नेता हार के बाद ईवीएम और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की तैयारी करते हैं।

बिहार न्यूज
तेजस्वी पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के बीच बिहार सरकार के मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि "बांकीपुर में चुनाव है और 'बांकेलाल' विदेश भ्रमण का आनंद ले रहे हैं।" 


मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि "बांकीपुर की जनता लोकतंत्र का महापर्व मना रही है और 'बांकेलाल' विदेश भ्रमण का आनंद ले रहे हैं। चुनाव के समय जनता के बीच रहने का साहस नहीं, लेकिन परिणाम आने के बाद EVM, चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने की पूरी तैयारी है। यही इनकी राजनीति का स्थायी चरित्र बन चुका है।"


"जो लोग राजनीति को अपनी खानदानी जागीर और जनता को अपनी निजी संपत्ति समझते हैं, उन्हें लगता है कि एयरपोर्ट, रिसॉर्ट और विदेशी नौकायन से चुनाव जीते जाते हैं। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र में सत्ता टेबल पॉलिटिक्स से नहीं, जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं के पसीने से मिलती है।"


"नेता प्रतिपक्ष का पद लोकतंत्र की गरिमा का प्रतीक होता है। जननायक कर्पूरी ठाकुर ने इस पद की मर्यादा बढ़ाई और लालू प्रसाद यादव ने भी विपक्ष की जिम्मेदार भूमिका निभाई। लेकिन आज के नेता प्रतिपक्ष चुनाव के समय जनता से दूर और विदेश यात्रा में व्यस्त हैं। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा?"


"बांकीपुर की जनता सब देख रही है। हार का बहाना पहले से तैयार रखने वालों को यह समझ लेना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता अंतिम निर्णायक होती है। जनता का फैसला स्वीकार करने का साहस ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है, हर हार के बाद EVM और संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना नहीं।"