ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

गोपालगंज: बरौली थाने में बड़ा फेरबदल, अल्का सिन्हा हटाईं गईं; मनीष कुमार बने नए थानाध्यक्ष

गोपालगंज के बरौली थाना में पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। इंस्पेक्टर अल्का सिन्हा को हटाकर एसआई मनीष कुमार को नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बरौली थाना के थानाध्यक्ष पद पर तैनात इंस्पेक्टर अल्का सिन्हा को हटाते हुए डीआईयू शाखा में पदस्थापित एसआई मनीष कुमार को बरौली का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में जिला आदेश जारी कर सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनुपालन का निर्देश दिया गया है। नए थानाध्यक्ष को 24 घंटे के भीतर अपने नए पद पर योगदान देने का आदेश दिया गया है।


पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी द्वारा जारी जिला आदेश के अनुसार बरौली थाना में तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इंस्पेक्टर अल्का सिन्हा को बरौली थानाध्यक्ष के पद से हटाकर पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। वहीं जिला आसूचना इकाई (DIU) शाखा में तैनात सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार को बरौली थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।


एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मी 24 घंटे के भीतर अपने-अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान सुनिश्चित करेंगे। समय पर योगदान नहीं देने की स्थिति में विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।



बरौली थाना जिले का महत्वपूर्ण थाना माना जाता है। ऐसे में नए थानाध्यक्ष मनीष कुमार के सामने कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की जिम्मेदारी होगी। वहीं पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


फिलहाल एसपी के इस आदेश के बाद बरौली थाना में नए नेतृत्व के साथ पुलिस व्यवस्था की नई शुरुआत होगी। अब सबकी नजर इस बात पर रहेगी कि नए थानाध्यक्ष कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर किस तरह की कार्यशैली अपनाते हैं।

टैग्स