ब्रेकिंग
JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR✦JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी को इस अहम पद से हटाया गया; राज्य मंत्री का दर्जा भी छीना✦शादी के नाम पर फर्जीवाड़ा! दूसरे राज्यों से बुलाए जा रहे दूल्हे, 4 महीने में सामने आए 3 बड़े मामले✦Cyclone Alert: बिहार में चक्रवाती तूफान का कितना होगा असर? 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट✦सरकारी नौकरी का झांसा देकर किशोरी को पटना बुलाया, फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर किया दुष्कर्म; ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा✦पटना के इन 6 बड़े नालों पर बनेंगी सड़कें, जलजमाव से मिलेगी राहत! बुडको तैयार कर रहा DPR

सिर कटी लाश मिलने का खुला राज, दूसरे समुदाय के लड़के से प्यार करने पर पिता ने बेटी का किया कत्ल फिर लाश के किये टुकड़े-टुकड़े

THANE: महाराष्ट्र के ठाणे में एक बैग में मिली महिला की सिर कटी लाश के मामले का खुलासा हो गया है. ठाणे के कल्याण रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझ गई

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

THANE: महाराष्ट्र के ठाणे में एक बैग में मिली महिला की सिर कटी लाश के मामले का खुलासा हो गया है. ठाणे के कल्याण रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह मिली सिर कटी लाश की गुत्थी सुलझ गई है. पुलिस ने इसे हॉरर किलिंग का मामला बताते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि टिटवाला के रहने वाले अरविंद तिवारी ने अपनी बड़ी बेटी प्रिंसी का कत्ल इसलिए कर दिया क्‍योंकि वह दूसरे समुदाय के किसी शख्‍स से प्‍यार करती थी और उसी के साथ शादी करके घर बसाना चाहती थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने बताया है कि उसकी बेटी प्रिंसी भांडुप में एक कॉल सेंटर में काम करती थी. उसी ऑफिस में काम करने वाले एक लड़के से उसकी बेटी का अफेयर हो गया जो दूसरे समुदाय से था. प्रिंसी ने जब पिता से अपने मन की बात बताई तब उसने इसका विरोध किया. लेकिन प्रिंसी अपनी बात पर अड़ी रही.


नाराज होकर अरविंद ने पहले जहर देकर प्रिंसी की हत्‍या कर दी उसके बाद धारदार हथियार से उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके बैग में भर दिया. आरोपी उस बैग को ऑटो में छोड़कर भाग गया था. पुलिस का कहना है कि उसे पहला सुराग टिटवाला और कल्‍याण रेलवे स्‍टेशन के सीसीटीवी कैमरा फुटेज से मिला. फुटेज में अरविंद बैग को घसीटता दिख रहा था. पुलिस की पूछताछ में पहले तो अरविंद ने पुलिस को धोखा देने की कोशिश की लेकिन बाद में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया.



टैग्स