ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन फर्जी प्रश्नपत्र के साथ 7 जालसाज गिरफ्तार, बड़ी संख्या में OMR सीट भी बरामद

KHAGARIA: सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी प्रश्नपत्र दिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बड़ी

सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन फर्जी प्रश्नपत्र के साथ 7 जालसाज गिरफ्तार, बड़ी संख्या में OMR सीट भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA: सिपाही भर्ती परीक्षा के पहले दिन परीक्षार्थियों से मोटी रकम लेकर फर्जी प्रश्नपत्र दिये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बड़ी संख्या OMR सीट बरामद किया गया है।


केंद्रीय चयन पर्षद के द्वारा संचालित बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के आज पहले दिन बड़े फर्जीवाड़ा का खुलासा हुआ है। खगड़िया पुलिस ने इस मामले में आज बड़ा खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने परबत्ता बाजार के एक विवाह भवन से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। 


इस दौरान पुलिस ने 71 प्रश्नपत्र, 92 उत्तर पुस्तिका, 68 OMR सीट, 42 मोबाइल और कई अन्य दस्तावेज बरामद किया है। मामले का खुलासा करते हुए हुए एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने कहा कि गिरफ्तार लोग 50 से एक लाख में परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका दिया था। जांच में जब्त प्रश्नपत्र फर्जी निकला है। यह पूरा मामला ठगी और जालसाजी का है।


बता दें कि विवाह भवन में सिपाही भर्ती परीक्षा के करीब 70 परीक्षार्थी और अभिभावक जुटे थे। पुलिस ने जब छापेमारी की तो प्रश्नपत्र और OMR सीट बरामद हुआ। गिरफ्तार होने वालों में एक भी परीक्षार्थी शामिल नहीं हैं। सभी कांवड़िया बनकर विवाह भवन में शरण लिया था।