ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

किसान आंदोलन : सिंघु बॉर्डर पर आज किसान संगठनों की बैठक, केंद्र की चिट्ठी पर होगी चर्चा

DELHI : देश में नए कृषि कानूनों का लगातार विरोध जारी है. किसान आंदोलन का आज 28 वां दिन है और सिंघु बॉर्डर पर किसान संगठनों की आज महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. किसान संगठन आज क

किसान आंदोलन : सिंघु बॉर्डर पर आज किसान संगठनों की बैठक, केंद्र की चिट्ठी पर होगी चर्चा
Anamika
2 मिनट

DELHI : देश में नए कृषि कानूनों का लगातार विरोध जारी है. किसान आंदोलन का आज 28 वां दिन है और सिंघु बॉर्डर पर किसान संगठनों की आज महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है. किसान संगठन आज केंद्र सरकार की तरफ से बातचीत के लिए भेजी गई चिट्ठी पर चर्चा करेंगे. किसान संगठन आज सुबह 11 बजे से सिंधु बॉर्डर पर बैठक करेंगे और इसमें यह तय होगा कि सरकार के साथ आगे बातचीत कैसे की जाए.

सरकार की हर कोशिशों के बावजूद अब तक के किसान संगठनों ने अपने रुख में कोई बदलाव नहीं किया है. किसान संगठन लगातार एक ही मांग कर रहे हैं इस सरकार में कृषि कानूनों को वापस ले. सरकार भी इस जिद पर अड़ी है कि किसी भी कीमत पर किसी कानूनों वापस नहीं लिए जाएंगे. 

सरकार ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि एमएसपी जारी रखना और कानून में आंशिक बदलाव किया जा सकता है, लेकिन किसी भी कीमत पर इसे वापस नहीं लिया जाएगा. केंद्र सरकार ने एक बार फिर बातचीत की पहल करते हुए किसान संगठनों को पत्र लिखा है और सरकार के इस प्रस्ताव पर आज बैठक होने वाली है.