ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंकाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन में प्रशांत किशोर ने बताया संपत्ति का ब्योरा, पत्नी के पास अकूत संपत्ति, जानिये पीके की नेटवर्थबिहार में देश विरोधी साजिश का भंडाफोड़, दबोचा गया पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क का 'लाइनर' मो. अहद; बड़ी साजिश की आशंका

शिक्षा मंत्री पर नीतीश ने कसा तंज, कहा- कैबिनेट में पास होने वाले प्रस्ताव को पहले ही मीडिया के सामने रख देते हैं चंद्रशेखर

PATNA: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे शिक्षा मंत्री ऐसे हैं जो क

शिक्षा मंत्री पर नीतीश ने कसा तंज, कहा- कैबिनेट में पास होने वाले प्रस्ताव को पहले ही मीडिया के सामने रख देते हैं चंद्रशेखर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर पर तंज कसते हुए कहा कि हमारे शिक्षा मंत्री ऐसे हैं जो  कैबिनेट में पास होने वाले प्रस्ताव को पहले ही मीडिया के सामने और अखबारों में रख देते हैं। 


सीएम नीतीश ने कहा कि यदि किसी कारणवश प्रस्ताव पारित नहीं हुआ तो अलग ही हंगामा हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़बोले शिक्षा मंत्री की ओर ईशारा किया और कहा कि ये शिक्षा मंत्री हैं जो कैबिनेट की बात को भी उजागर कर देते हैं जबकि कैबिनेट की बातों को सार्वजनिक करना मना है इसके बावजूद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने ऐसा किया।


गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने बिहार शिक्षक बहाली पर अपडेट देते हुए ट्वीट किया था कि जल्द ही सातवें चरण की नियुक्ति होने जा रही है। साल 2023 नियुक्ति का वर्ष होने वाला है। इसलिए किसी अभ्यर्थी को घबराने की जरुरत नहीं है। महीने भर के अंदर में नियोजन नियमावली अभ्यर्थियों के बीच आ जाएगी। सारी मेधा सूची योग्यता और शिक्षक पात्रता परीक्षा के आधार पर बनेगी और जिला प्रशासन के नेतृत्व में बहाली की जाएगी। 


राजद नेता व शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने ट्विटर पर यह भी बताया था कि पहले 9000 इकाई थी, अब ये 38 इकाई में नियुक्ति पत्र का बंटवारा होगा। ऐसे में किसी गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। बहाली प्रक्रिया से जुड़ी बातों को शिक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसी बात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सदन में उनकी खबर ली।