बिहार सरकार में मंत्री बनने के बाद पहली बार पत्नी के साथ इमामगंज पहुंचे संतोष सुमन, लोगों ने किया जोरदार स्वागत पटना में तनिष्क के नये शो रूम का उद्घाटन, हर खरीदारी पर मिलेगा सोने का एक सिक्का मुफ्त Bihar Police: दारोगा जी अब आम नागरिकों से गाली -गलौज नहीं करिएगा...वरना नाप दिए जाएंगे, नई सरकार आते ही PHQ की सख्त हिदायत... नशा जो ना कराये: पत्नी की गोली मारकर हत्या, घटना को अंजाम देने के बाद नशेड़ी पति फरार विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: इंस्पेक्टर माधव ठाकुर के घर और ऑफिस में छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति का खुलासा बहन की शादी के एक दिन पहले दर्दनाक हादसा: बोलेरो की टक्कर से भाई की मौत सम्राट चौधरी की सख्त चेतावनी: शराब, बालू और जमीन माफिया को किसी भी हालत में नहीं छोड़ेंगे सीवान में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार घूस लेते राजस्व कर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार, निजी स्टाफ भी हिरासत में कट्टा लहराते ऑरकेस्ट्रा गर्ल का वीडियो वायरल, नर्तकी के साथ डांस करने को लेकर हो गई मारपीट, देखिये वायरल वीडियो Bihar Ias News: बिहार के एक IAS अफसर का बदला कैडर...दूसरे राज्य में गए, वजह क्या है....
1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Mon, 27 Nov 2023 09:52:15 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: शिक्षा विभाग ने 2024 कैलेंडर वर्ष के लिए स्कूलों की छुट्टी तालिका सोमवार को जारी कर दी है। छुट्टी तालिका में इस बार कई बदलाव किये गये हैं। रक्षाबंधन की छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। यही नहीं जन्माष्टमी, महाशिवरात्री, तीज और जिउतिया की छुट्टी को भी खत्म कर दिया गया है लेकिन ईद और बकरीद में 3-3 दिन की छुट्टी दी गयी है। 10, 11 और 12 अप्रैल को ईद की छुटी और 18, 19 और 20 जून को बकरीद की छुट्टी दी गयी है। 17 और 18 जुलाई को मुहर्रम के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे।
बिहार के सरकारी स्कूलों में अगले साल 2024 में कब-कब छूट्टी रहेगी इसे लेकर शिक्षा विभाग ने अवकाश तालिका जारी कर दी है। पहली कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के लिए एक तरह की अवकाश तालिका पहली बार जारी की गई है। जिसमें कई तरह के बदलाव किये गये हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी छुट्टी तालिका के अनुसार 2024 में रक्षाबंधन-महाशिवरात्री-जन्माष्टमी-तीज-जिउतिया की छुट्टी खत्म कर दिया गया है।
गर्मी की छुट्टी 20 से बढ़ाकर 30 दिनों का कर दिया गया है। 15 अप्रैल से 15 मई तक स्कूलों में गर्मी की छुट्टी रहेगी। इस दौरान शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी अन्य दिनों की तरह स्कूल आते रहेंगे। बता दें कि 2023 में तीज के लिए 2 दिन और जिउतिया पर एक दिन की छुट्टी दी गयी थी। लेकिन अब 2024 में तीज और जिउतिया पर मिलने वाली छुट्टी को खत्म कर दिया गया है। यहां तक की रक्षा बंधन, महाशिवरात्री, जन्माष्टमी में भी छुट्टी नहीं रहेगी। शिक्षा विभाग ने 2024 के लिए अवकाश तालिका जारी कर दी है। साल में कुल 60 दिन का अवकाश दिया गया है। इसे लेकर अधिसूचना भी जारी की गयी है। देखिये किस किस पर्व त्योहार में स्कूल बंद रहेंगे।


