ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

सुबह-सुबह सड़क हादसे में 5 की मौत, 4 लोग बुरी तरह घायल; मुंडन करवाने जा रहे जुड़वा भाई -बहन की गई जान

JAMUI : बिहार में सड़क हादसे से जुड़ी खबरों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में जुड़वा भाई-बहन समेत

सुबह-सुबह सड़क हादसे में 5 की मौत, 4 लोग बुरी तरह घायल; मुंडन करवाने जा रहे जुड़वा भाई -बहन की गई जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में सड़क हादसे से जुड़ी खबरों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है।  ऐसे में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में जुड़वा भाई-बहन समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, ,शुक्रवार अहले सुबह चकाई देवघर मुख्य मार्ग के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबुटिया गांव के पास एक कार पेड़ से टकरा गई। जिसमें दो बच्चे सहित तीन की मौत हो गई है। जबकि छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए, जिसमें एक महिला की स्थिति नाजुक बनी हुई है। जिसे इलाज के लिए देवघर अस्पताल रेफर किया गया है। इस कार में नौ लोग सवार थे।मरने वाले में दो जुड़वा भाई- बहन सहित एक महिला शामिल है।


वहीं, इस घटना में मृतक बच्चे की पहचान अभिनंदन 5 वर्ष,नंदनी कुमारी 5 वर्ष,पिता नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है।दोनो जुड़वा भाई -बहन है। जबकि मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। यह सभी लोग मुंडन संस्कार करने के लिए आरा जिला के नवादा गांव से देवघर जा रहे थे। तभी चकाई देवघर मुख्य मार्ग के बसबुटिया गांव  स्थित राधाकृष्ण ढाबा के समीप यह हादसा हुआ है। इस घटना में घायलों की पहचान की पहचान मीना कुमारी पति बजरंजी यादव,आनंद कुमार पिता छट्टू यादव, बाबूनी देवी 60 वर्ष,रोहित कुमार चालक,नागेंद्र कुमार के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि, नागेंद्र राम अपने दोनों जुड़वा बच्चे अभिनंदन और नंदनी कुमारी का मुंडन कराने के लिए देवघर बाबाधाम जा रहे तभी तभी चालक को नींद आने के कारण कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। वही चालक रोहित कुमार ने बताया की नींद आ जाने के कारण कार पेड़ से टकरा गया। 


उधर, घटना को चंद्रमंडी थाना अध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि घटना 4:00 बजे सुबह की है। चालक को नींद आने के कारण यह घटना घटी है।सभी घायलों को देवघर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है ।वही एक घायल को जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता