ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

शराब बेचने से मना करने पर मर्डर, चाकू से गोद कर डाली हत्या

SARAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके रोकथाम को लेकर काफी सख्त नियम भी बनाए

शराब बेचने से मना करने पर मर्डर, चाकू से गोद कर डाली हत्या
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SARAN : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह का कोई भी कारोबार करना गैरकानूनी माना गया है। इसके रोकथाम को लेकर काफी सख्त नियम भी बनाए गए हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला छपरा से निकल कर सामने आया है। जहां शराब के लिए एक युवक की हत्या कर दी गई।


दरअसल, सारण जिले के छपरा के टाउन थाना क्षेत्र के रौजा पोखरा विद टोली मोहल्ले में एक दारू कारोबारी ने ठेला चालक को ताबड़तोड़ चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात में 55 साल के भजन महतो की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी राज किशोर सिंह और टाउन थाना अध्यक्ष संजीव कुमार मौके पर पहुंचे।


घटना को अंजाम देकर शराब कारोबारी बाइक से फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि आरोपी शराब का कारोबार करता है। जिसका विरोध भजन महतो अक्सर किया करते थे। उन्होंने जब आरोपी को शराब बेचने से मना किया तो शराब कारोबारी मनोहर महतो उर्फ ढोढा ने उनके शरीर पर तबातोड चाकू से वार कर दिया।


चाकू गोद कर हत्या करने का आरोपी मनोहर महतो और भजन महतो एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे। इस मामले में पुलिस शव का पोस्टमार्टम छपरा सदर अस्पताल में कराने की प्रक्रिया में जुट गई है। मृतक के भाई जवाहर महतो ने बताया कि वह शराब के कारोबारी हैं और मेरा भाई विरोध करते थे यही कारण है कि उसने हत्या कर दी। एफआईआर की प्रक्रिया चल रही थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।