ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

बिग बॉस विनर सिद्धार्थ पर 'भाभीजी' का सनसनीखेज आरोप, मारपीट और एसिड फेंकने की दी धमकी

DESK: 'भाभीजी घर पर हैं' फेम और बिग बॉस सीजन-11 की विनर शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ शुक्ला पर सनसनीखेज आरोप लगाये हैं. बिग बॉस सीजन-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर श

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: 'भाभीजी घर पर हैं' फेम और बिग बॉस सीजन-11 की विनर शिल्पा शिंदे ने सिद्धार्थ शुक्ला पर सनसनीखेज आरोप लगाये हैं. बिग बॉस सीजन-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर शिल्पा शिंदे ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं. कभी सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में रही शिल्पा शिंदे ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं.


बिग बॉस-13 के फिनाले से पहले शिल्पा ने बताया था कि वो सिद्धार्थ को डेट कर चुकी हैं. सिद्धार्थ के साथ उनका रिलेशनशिप काफी मुश्किलों भरे थे. शिल्पा ने कहा था है कि सिद्धार्थ काफी गाली-गलौज और मारपीट करते थे. शिल्पा ने सिद्धार्थ के साथ बातचीत का एक पुराना ऑडियो भी लीक किया था. जिसमें सिद्धार्थ उन्हें भला-बुरा कह रहे थे. अब जब सिद्धार्थ सीजन 13 के विजेता बन गए हैं तो शिल्पा ने उनको लेकर कई बड़े खुलासे किये हैं.


एक इंटरव्यू में शिल्पा शिंदे ने बताया है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने उन पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी. शिल्पा ने कहा है कि 'सिद्धार्थ काफी पोजेसिव थे, जब हम रिलेशन में थे तब अगर मैं कभी उसका फोन नहीं उठाती थी तो वो मुझे गालियां देता और अपशब्द कहता था. लेकिन जब सिद्धार्थ का खुद का कभी फोन बंद होता था और इस पर मैं उनसे सवाल करती थी. तो मुझे सामने से 4 थप्पड़ें पड़ती थी, गालियां सुनने को मिलती थी. जितना बुरा हो सकता था वो होता था.' शिल्पा ने कहा कि सिद्धार्थ ने उन पर एसिड फेंकने की भी धमकी दी थी, लेकिन वो चुप नहीं रहीं. उन्होंने कहा कि 'मैंने पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. क्योंकि उसने मुझे कहा था कि मुझे छोड़ कर दिखाओ मैं मुंह पर एसिड फेंक दूंगा. मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगा.'