ब्रेकिंग
सिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्प

हथियार के बल पर बैंक कर्मी से लूट, अपराधियों ने कई लोगों को बनाया निशाना

SHEIKHPURA : बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी हैं. ताजा मामला शेखपुरा जिले का है, जहां अपराधियों ने एक बैंककर्मी के साथ लूटपाट की है. हथ

हथियार के बल पर बैंक कर्मी से लूट, अपराधियों ने कई लोगों को बनाया निशाना
First Bihar
2 मिनट

SHEIKHPURA :  बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होते ही आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ने लगी हैं. ताजा मामला शेखपुरा जिले का है, जहां अपराधियों ने एक बैंककर्मी के साथ लूटपाट की है. हथियार के बल पर इस घटना को अंजाम दिया गया है. शेखपुरा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात शेखपुरा जिले के सदर थाना इलाके की है. जहां कटनी कोल के मोड़ के पास हथियार बंद अपराधियों ने देर शाम लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. हथियार बंद अपराधियों ने कई बाइक सवार से लूटपाट किया. पीएनबी का कर्मी ड्यूटी कर घर लौट रहा था, जिसे भी अपना शिकार बना लिया.


बैक कर्मी  शिव सागर कुमार ने कहा कि बिहारशरीफ से लखीसराय लौट रहे थे, इसी बीच अपराधी द्वारा बाइक रोक कर मारपीट कर नगद रुपया और मोबाइल छीन कर फरार हो गए.


शिव सागर कुमार ने आगे बताया कि वह पीएनबी बैंक का क्लर्क पोस्ट पर हैं. बिहार शरीफ से लखीसराय की ओर जा रहे थे तभी कटनीकोल के मोड़ के पास घटना हुई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फ़ौरन मौके पर पहुंची हालांकि तब तक अपराधी घटनास्थल से फरार हो गए. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rohit

FirstBihar संवाददाता