Hindi News / news / शौचालय की टंकी खोलने के दौरान तीन मजदूरों की मौत, इलाके में हड़कंप...

शौचालय की टंकी खोलने के दौरान तीन मजदूरों की मौत, इलाके में हड़कंप

1st Bihar Published by: Updated Jul 23, 2021, 1:08:18 PM

शौचालय की टंकी खोलने के दौरान तीन मजदूरों की मौत, इलाके में हड़कंप

- फ़ोटो

SAMASTIPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के समस्तीपुर जिले से सामने आ रही है जहां शौचालय टंकी के सैंटरिंग खोलने के दौरान तीन मजदूरों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई. 


घटना मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, तीन मजदूर शौचालय टंकी के सैंटरिंग खोलने के दौरान बेहोश हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया ही जा रहा था तभी रास्ते में ही तीनों की मौत हो गई. 


इस घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.