ब्रेकिंग
बिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौतबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरजमीन मामले में पुलिस की 'सुपरफास्ट एक्शन' पर उठे सवाल ! चट केस फट से सुपरविजन और अरेस्टिंग के आदेश...अब DIG के पाले में गेंद, क्या करोडो़ं की जमीन पर नेता-अफसर की है नजर..? बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: किराए के मकान से निकलते ही मजदूर को सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

पीएम मोदी से नजदीकियों पर बोले शॉटगन, बताया क्यों कि थी तारीफ

PATNA : दो दिन पहले बिहारी बाबू उर्फ शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सबको चौंका दिया था। सिने अभिनेता और कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुना

पीएम मोदी से नजदीकियों पर बोले शॉटगन, बताया क्यों कि थी तारीफ
Editor
3 मिनट

PATNA : दो दिन पहले बिहारी बाबू उर्फ शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए सबको चौंका दिया था। सिने अभिनेता और कांग्रेस के नेता शत्रुघ्न सिन्हा लोकसभा चुनाव के पहले बीजेपी छोड़कर चले गए थे। उन्होंने पटना साहिब का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था लेकिन अचानक से वह ट्विटर पर पीएम मोदी के समर्थन में उतर आए थे। इसके बाद यह कयास लगने लगा क्या शॉटगन हाथ छोड़कर एक बार फिर बीजेपी का दामन थामने वाले हैं। लेकिन अब शत्रुघ्न सिन्हा ने इस पूरे मामले पर स्थिति स्पष्ट की है। 


शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर अपनी टिप्पणी व्यंग के तौर पर की थी। बिहारी बाबू ने स्पष्ट किया है कि वह कांग्रेस के साथ हैं और पार्टी बदलने की उनकी कोई इच्छा नहीं है। दरअसल रविवार को शॉटगन ने ट्वीट करते हुए कहा था कि दुनिया में 4 तरह के दुखी लोग होते हैं.. अपने दुख से दुखी, दूसरों के दुख से दुखी, दूसरों के सुख से दुखी और बिना बात खामखा मोदी से दुखी। शॉटगन के इस ट्वीट को प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन अब शत्रुघ्न सिन्हा ने अटकलों पर विराम लगा दिया है। 



शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी में वापसी की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि यह ट्वीट उन्होंने मनोरंजन के लिए व्यंग के तौर पर किया था। बिहारी बाबू ने कहा कि वह हर रविवार को मनोरंजन के लिए कुछ ट्वीट करते हैं। इनका कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। कभी अटल सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा साल 2019 में बीजेपी छोड़ कर चले गए थे। उन्होंने पटना साहिब से चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा लेकिन रविशंकर प्रसाद से उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। आपको याद दिला दें कि लगातार ट्विटर पर पीएम मोदी के ऊपर हमला बोलते रहे हैं। बीजेपी में रहते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर आलोचना की थी।