शरद यादव को राज्यसभा नहीं भेजे जाने से LJD नाराज, विधानसभा की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया एलान

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Mar 12, 2020, 4:18:31 PM

शरद यादव को राज्यसभा नहीं भेजे जाने से LJD नाराज, विधानसभा की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का किया एलान

- फ़ोटो

PATNA : लोकतांत्रिक जनता दल के संरक्षक शरद यादव को राज्यसभा नहीं भेजे जाने से नाराज पार्टी के नेताओं ने लालू यादव और उनकी पार्टी पर जोरदार हमला बोल दिया है. लोकतांत्रिक दल के नेताओं ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष बीनू यादव ने कहा है कि लालू यादव ने यादव जैसे पुराने समाजवादी नेता के साथ धोखेबाजी की है.


एलजेडी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा है कि लालू यादव सामाजिक न्याय के नाम पर अब तक लोगों को धोखा देते आए हैं. शरद यादव को भी उन्होंने धोखा दिया है. शरद यादव ने नीतीश कुमार के फैसले से अलग जाते हुए लालू यादव का साथ दिया था लेकिन लालू यादव उन्हें केवल झूठा दिलासा देते रहे उन्होंने कहा है कि लालू यादव सामाजिक न्याय की बात करते हैं लेकिन वह पैसों के लिए राज्यसभा का टिकट बेच देते हैं.


आपको बता दें कि इस तरह यादव ने पिछले दिनों जब रिम्स पहुंचकर लालू यादव से मुलाकात की थी. उसके बाद लोकतांत्रिक जनता दल के नेताओं को इस बात की उम्मीद थी कि उन्हें राज्यसभा भेज दिया जाएगा लेकिन आरजेडी ने इस उम्मीद को आज तोड़ डाला. अब एलजेडी के नेता यह कह रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद आरजेडी में उनकी पार्टी के विलय का वादा किया गया था, जिसे भी लालू यादव ने तोड़ दिया ऐसे में उनकी पार्टी लालू यादव के खिलाफ अभियान में रणनीति बनाकर काम करेगी.