1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Feb 24, 2021, 1:09:12 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI :इस वक्त की बड़ी खबर सीतामढ़ी से आ रही है, जहां शराब तस्करों ने एएसआई और थाने के चौकीदार को गोली मार दी है. गंभीर रुप से घायल एएसआई और चौकीदार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
घटना मेजरगंज थाना इलाके के कुंवारी गांव की है, जहां शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर तस्करों ने अंधाधुध फायरिंग कर दी. इस हमले में मेजरगंज थाने के चौकीदार और एएसआई को गोली लगी है. आनन-फानन में गंभीर रुप से घायल चौकीदार और एएसआई को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद पुलिस की अतिरिक्त टीम को वारदात वाली जगह पर भेजा गया है, जहां पुलिस छापेमारी कर रही है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मेजरगंज थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि कुंवारी गांव में अवैध रुप से शराब का कारोबार हो रहा है , इसी सूचना के आधार पर पुलिस वाले छापेमारी करने पहुंचे थे, जहां शराब तस्करों ने उनके उपर फायरिंग कर दी, जिसमें दो पुलिसवाले गंभीर रुप से घायल हो गए.