ब्रेकिंग
लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!लालू यादव के कौटिल्य नगर बंगला पर बढ़ा विवाद, मंत्री संतोष सुमन ने 'आवास समिति' से जुड़े प्रकरण की हाईलेवल जांच की उठाई मांग... सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!

शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, कई गाड़ियों में तोड़फोड़

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाएं रख पाना उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस के लिए एक कड़ी चुनौती बनता जा रहा है. उत्पाद विभाग की टीम लगातार शराब माफिया के निशाने पर र

शराब माफिया के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, कई गाड़ियों में तोड़फोड़
First Bihar
2 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी कानून को सफल बनाएं रख पाना उत्पाद विभाग की टीम और पुलिस के लिए एक कड़ी चुनौती बनता जा रहा है. उत्पाद विभाग की टीम लगातार शराब माफिया के निशाने पर रहती है और ताजा खबर मुजफ्फरपुर जिले से सामने आई है, जहां उत्पाद विभाग की टीम पर छापेमारी के दौरान हमला हुआ है. इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम की कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. घटना मुजफ्फरपुर के कांटी थाना इलाके के कोठिया की है.




उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम पर शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन के दौरान हमले की यह पहली घटना नहीं है. इस तरह की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं. पिछले अक्टूबर महीने में ही सकरा थाना इलाके में उत्पाद विभाग की टीम के साथ मारपीट की गई थी और टीम के लोगों को स्थानीय लोगों ने बंधक भी बना लिया था. अब कांटी थाना इलाके में हमला हुआ है. इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम में शामिल अधिकारी बाल-बाल बच गए हैं. हालांकि गाड़ियों में खूब तोड़फोड़ की गई है.




घटना को लेकर उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि कांटी थाना इलाके के कोठिया गांव में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने के लिए टीम पहुंची थी, लेकिन शराब माफियाओं ने उत्पाद विभाग की टीम पर हमला कर दिया. इसमें उत्पाद विभाग के कई लोग घायल भी हुए हैं,