ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर अरेस्ट, दिल्ली से दारू की खेप लेकर पहुंचे थे बिहार

MUNGER: मुंगेर में पुलिस ने छापेमारी कर दो शराब तस्करों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर दिल्ली से शराब की खेप लेकर मुंगेर पहुंचे थे हालांकि, कोतवाली था

भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर अरेस्ट, दिल्ली से दारू की खेप लेकर पहुंचे थे बिहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में पुलिस ने छापेमारी कर दो शराब तस्करों को भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों तस्कर दिल्ली से शराब की खेप लेकर मुंगेर पहुंचे थे हालांकि, कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बस स्टैंड में छापेमारी कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।


जानकारी के मुताबिक, मुंगेर की कोतवाली थाना की पुलिस ने शराब तस्करी की गुप्त सूचना पर बस स्टैंड में छापेमारी कर विदेशी शराब की खेप के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में बेगूसराय के साहिबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर बरारी पंचायत श्रीनगर निवासी सोनू कुमार और संजीत कुमार शामिल हैं। इनके पास से दिल्ली निर्मित अंग्रेजी शराब रॉयल ग्रीन 750 मल का 8 बोतल और वाइट ब्लू 375 मल का 16 बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया है। 


दोनों शराब तस्कर दिल्ली से शराब की खेप लेकर बेगूसराय जा रहे थे। दोनों ब्रह्मपुत्र मेल से जमालपुर स्टेशन पर उतरकर ऑटो से मुंगेर पहुंचे थे, तभी बस स्टैंड के समीप गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान बड़े झोले में दो कार्टून में शराब जप्त किया गया। गिरफ्तार तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।