शपथग्रहण से पहले महावीर मंदिर पहुंचे BJP विधायक नितिन नवीन, भगवान का लिया आशीर्वाद

1st Bihar Published by: Ganesh Samrat Updated Feb 09, 2021, 9:47:02 AM

शपथग्रहण से पहले महावीर मंदिर पहुंचे BJP विधायक नितिन नवीन, भगवान का लिया आशीर्वाद

- फ़ोटो

PATNA :बिहार में नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है. बिहार के राज्यपाल फागू चौहान कैबिनेट के नए मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगे.इस  बार नीतीश कैबिनेट में कई ऐसे चेहरों को भी जगह मिलने जा रही है जो पहली बार मंत्री बन रहे हैं. 

इन चेहरों में बीजेपी विधायक नितिन नवीन का भी नाम शामिल है. नितिन नवीन को भी इस बार कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है. मंत्रिमंडल में शामिल किए गए चेहरों को फोन कर उन्हें इसकी जानकारी दी गई है. 

मंत्रिमंडल में जगह मिलते ही नितिन नवीन मंगलवार की सुबह भगवान के दर्शन करने पहुंचे. सबसे पहले उन्होंने अपने परिवार के साथ गांव के प्राचीण काली मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद नितिन नवीन पूरे परिवार के साथ पटना स्टेशन स्थित महावीर मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की.  मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर उन्होंने कहा कि मैं सबका आभारी है और जो जिम्मेदारी मुझे दी जाएगी उसे अच्छे से निभाउंगा.