ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

दूल्हे ने शादी के दौरान अवैध हथियार से की फायरिंग, पुलिस ने भेजा जेल

DESK: अपनी ही शादी में दूल्हा फायरिंग कर रहा था. वह भी अवैध हथियार से कर रहा था. लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह मामला यूपी के शामली की है.<stron

दूल्हे ने शादी के दौरान अवैध हथियार से की फायरिंग, पुलिस ने भेजा जेल
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: अपनी ही शादी में दूल्हा फायरिंग कर रहा था. वह भी अवैध हथियार से कर रहा था. लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. यह मामला यूपी के शामली की है.


वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि बाबरी थाना क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में अपनी शादी के दौरान दूल्हा घोड़ी पर बैठकर हर्ष फायरिंग कर रहा था. इसका कई लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. इस वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया.


अवैध हथियार भी बरामद

दूल्हे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घर से अवैध हथियार भी बरामद किया है. इसी हथियार से फायरिंग की गई थी. गिरफ्तारी के बारे में पुलिस ने बताया कि 22 दिसंबर को शादी के समय दूल्हे द्वारा की गई हर्ष फायरिंग की वीडियो की जानकारी हुई थी. जिसके बाद कार्रवाई हुई है. बताया जा रहा है कि जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो एसपी ने कार्रवाई का आदेश दिया. इसके बाद वीडियो के आधार पर दूल्हे की पहचान कराई गई. उसकी निशानदेही पर हर्ष फायरिग में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिए. मोहित आदर्श मंडी के गांव जलालपुर गांव का रहने वाला है.