1st Bihar Published by: Updated Aug 19, 2020, 1:58:13 PM
- फ़ोटो
ROHTAS : जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सोमवार को आतंकी हमले में शहीद हुए रोहतास के बिक्रमगंज के घोसिया काला निवासी खुर्शीद खान का पार्थिव शरीर मंगलवार की रात उनके गांव पहुंचा. शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. जैसे ही शहीद का शव उनके गांव पहुंचा भारत माता के जयकारे से पूरा इलाका गूंज गया. हर आंखों में आंसू थे पर सबको अपने लाल पर गर्व है.
जिले की सीमा पर ही रोहतास डीएम, एसपी सहित तमाम आला अधिकारी सहितआम लोगों ने हाथ में तिरंगा झंडा लिए शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और भारत माता की जय के नारे लगाए. शहीद खुर्शीद खान अमर रहे के नारे से पूरा इलाक गूंज उठा. हाथ में तिरंगा और भारत माता की जय बोल रहे सभी लोगों को अपने बेटे पर गर्व था.
शहीद खुर्शीद खान का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव घोसिया काला में किया गया और गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जिले के डीएम, एसपी, सीआरपीएफ के आईजी मौजूद थे.