ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

शाहनवाज और सहनी ने लिया शपथ, समारोह में CM नीतीश कुमार समेत कई नेता हुए शामिल

PATNA: बिहार विधानपरिषद उप चुनाव जीतने वाले बीजेपी के नेता शाहनवाज हुसैन और वीआई पार्टी के प्रमुख और मंत्री मुकेश सहनी ने शपथ लिया. दोनों हाल ही में उप चुनाव में नवनिर्वाचित ह

शाहनवाज और सहनी ने लिया शपथ, समारोह में CM नीतीश कुमार समेत कई नेता हुए शामिल
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानपरिषद उप चुनाव जीतने वाले बीजेपी के नेता शाहनवाज हुसैन और वीआई पार्टी के प्रमुख और मंत्री मुकेश सहनी ने शपथ लिया. दोनों हाल ही में उप चुनाव में नवनिर्वाचित हुए हैं.

अवधेश नारायण सिंह ने दिलाया शपथ

शहनवाज हुसैन और मुकेश सहनी को विधानसभा परिषद में कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह दोनों को शपथ दिलाया. इस शपथ ग्रहण समारोह में बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई नेता शामिल हुए.

बीजेपी कोटे की सीटें हुई थी खाली

सुशील कुमार मोदी के राज्यसभा सदस्य बनने और विनोद नारायण झा के विधायक बनने के बाद विधानपरिषद की दो सीटें खाली हुई थी. जिसके बाद बीजेपी ने शाहनवाज हुसैन और विधानसभा चुनाव में किए गए वादे को पूरा करते हुए बीजेपी ने मुकेश सहनी को उम्मीदवार बनाया था. जिसके बाद दोनों नेता निर्विरोध उप चुनाव जीते. शहनवाज हुसैन के बारे में चर्चा है कि उनको बिहार सरकार में मंत्री बनाया जाएगा. वही, मुकेश सहनी पहले से ही मंत्री हैं. लेकिन वह मंत्री बनने के दौरान किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे.