ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

तो क्या शहाबुद्दीन के करीबी को MLC बनाएगी RJD ? बड़े बिजनेसमैन का नाम चर्चा में

PATNA : बड़े बिजनेसमैन अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा भेजने के बाद आरजेडी ने सबको अपने फैसले से चौंका दिया था. लेकिन अब बारी विधान परिषद चुनाव की है. आरजेडी के अंदर खाने में इस वक्

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : बड़े बिजनेसमैन अमरेंद्र धारी सिंह को राज्यसभा भेजने के बाद आरजेडी ने सबको अपने फैसले से चौंका दिया था. लेकिन अब बारी विधान परिषद चुनाव की है. आरजेडी के अंदर खाने में इस वक्त अल्पसंख्यक बिरादरी से आने वाले 1 बड़े बिजनेसमैन का नाम एमएलसी के दावेदारों में तैर रहा है. 

बड़े नेताओं से हो चुकी है बात

बताया जा रहा है कि इस बड़े बिजनेसमैन का कारोबार महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक फैला हुआ है. रियल एस्टेट सेक्टर के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी इस बड़े कारोबारी का दबदबा है. खास बात यह है कि अल्पसंख्यक बिरादरी से आने वाले इस शख्स का सीधा संबंध पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन से है. इससे बड़े कारोबारी को आरजेडी विधान परिषद भेज सकती है. मोतिहारी से ताल्लुक रखने वाले इस शख्स की मुलाकात आरजेडी के बड़े नेताओं से कई दफे हो चुकी है.

इस बात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है कि आरजेडी शहाबुद्दीन की पत्नी हिना साहब को राज्यसभा नहीं भेजने का डैमेज कंट्रोल उनके करीबी को एमएलसी बनाकर करना चाहती हो. आपको बता दें कि एडी सिंह को राज्यसभा भेजे जाने के बाद शहाबुद्दीन के समर्थकों ने सोशल मीडिया के जरिए खुलकर आरजेडी नेतृत्व पर सवाल खड़े किए थे. हालांकि आरजेडी के अंदर खाने में शहाबुद्दीन के जिस करीबी के एमएलसी बनने की चर्चा चल रही है. उस पर से पर्दा कब उठेगा यह देखना बेहद दिलचस्प होगा.



टैग्स