ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार : शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से लड़की की मौत

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी जिले से हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक लड़की की मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक घर में शादी थी और हल्दी-मेहंदी की रस्म चल रही थी

बिहार : शादी समारोह में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से लड़की की मौत
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार के मोतिहारी जिले से हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक लड़की की मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक घर में शादी थी और हल्दी-मेहंदी की रस्म चल रही थी तभी घर के ही किसी सदस्य ने फायरिंग की और गोली एक लड़की को जा लगी. आनन फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. 


घटना  मोतिहारी के भंडार गांव की है. मृतका की पहचान मो. रज्जाक की 13 वर्षीया पोती के रूप में की गई है. इस घटना के बाद से गांव में तनाव व्याप्त है. जानकारी के अनुसार, गांव में एक व्यक्ति के पुत्र की शादी सोमवार को होने वाली थी. रविवार की रात हल्दी और दूल्हे के हाथ में मेंहदी लगाने का रस्म अदा की जा रही थी. इसी दौरान किसी परिजन द्वारा किए गए हर्ष फायरिंग में पिस्टल से गोली चलाई गई, गोली बगल में खड़ी किशोरी के गले में लग गई. गोली लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में घायल लड़की को उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जाने लगा. लेकिन, रास्ते में ही लड़की ने दम तोड़ दिया.


लड़की की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

टैग्स