ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

शादी के लिए तैयार हो रही थी दुल्हन, ब्यूटी पार्लर में घुसकर आशिक ने काट दिया गर्दन

BHOPAL : एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल अपनी शादी के लिए तैयार हो रही एक दुल्हन की हत्या उसी के आशिक ने कर दी. इस वारदात के बाद इलाके

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

BHOPAL :  एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल अपनी शादी के लिए तैयार हो रही एक दुल्हन की हत्या उसी के आशिक ने कर दी. इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस आरोपी प्रेमी की तलाश में जुटी हुई है.


वारदात मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का है. जहां जावरा इलाके में शादी के लिए सज रही एक दुल्हन की उस समय गला रेतकर हत्या कर दी गई जब वह ब्यूटी पार्लर में मेकअप के लिए गई हुई थी. इस सनसनीखेज वारदात को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक जावरा के किसी होटल में दुल्हन की शादी होने वाली थी. वह सुबह करीब नौ बजे एक ब्यूटी पार्लर पर तैयार होने गई थी. इसी दौरान उसके आशिक ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए उसकी हत्या के दी.


शादी के लिए तैयार हो रही थी दुल्हन, ब्यूटी पार्लर में घुसकर आशिक ने काट दिया गर्दन


बताया जा रहा है कि शाजापुर की रहने वाली दुल्हन शानू यादव की शादी नागदा निवासी गौरव जैन के साथ होनी थी. जब वह शादी के लिए तैयार हो रही थी तो  शानू के फोन पर उसके प्रेमी ने ब्यूटी पार्लर के बाहर से ही कॉल किया. इसके बाद वह अचानक अंदर घुस गया और एक धारदार हथियार से दुल्हन शानू की गला रेत दिया. इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकाबंदी कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए.


शादी के लिए तैयार हो रही थी दुल्हन, ब्यूटी पार्लर में घुसकर आशिक ने काट दिया गर्दन


इस बड़ी वारदात को लेकर स्थानीय पुलिस ने बताया कि मृतक महिला शानू और आरोपी राम के बीच पिछले चार साल से प्रेम-संबंध था. शानू की यह दूसरी शादी होने वाली थी, पहली शादी उज्जैन में हुई थी और उसका पति से तलाक हो गया था. दुल्हन की बहन ने बताया कि हमने सुबह होटल में नाश्ता किया फिर तैयार होने के लिए हम दीदी के साथ ब्यूटी पॉर्लर आ गए. हमें छोड़ने भैया और लड़के वालों की तरफ से दो लोग आए थे. पार्लर में दीदी का मेकअप शुरू हुआ ही था कि एक कॉल आया. फिर थोड़ी देर बाद मुंह पर साफा बांधकर आए एक युवक ने दीदी के गले पर चाकू मार दी और भाग गया.


शादी के लिए तैयार हो रही थी दुल्हन, ब्यूटी पार्लर में घुसकर आशिक ने काट दिया गर्दन


पार्लर की संचालिका ने बताया कि तीन दिन पहले इस मेकअप के लिए बुकिंग हुई थी. लड़की करीब नौ बजे आई. कुछ देर बाद एक युवक आया और वह दो-तीन मिनट बैठा भी फिर अचानक उसने इस वारदात को अंजाम दिया और भाग निकला. हमने तत्काल ऑटो बुलाकर दुल्हन को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी. इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को राम यादव को भी पकड़ लिया गया है. इससे पहले आरोपी के साथी पवन पांचाल को भी पकड़ा गया था.


शादी के लिए तैयार हो रही थी दुल्हन, ब्यूटी पार्लर में घुसकर आशिक ने काट दिया गर्दन

टैग्स