ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

बिहार : शादी का झांसा देकर बैंक मैनेजर करता था रेप, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया अरेस्ट

SAMASTIPUR : शादी का झांसा देकर बैंक मैनेजर द्वारा एक लड़की से काफी लंबे समय तक रेप करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए महिला थाने में यौन शोषण का आरोप लग

बिहार : शादी का झांसा देकर बैंक मैनेजर करता था रेप, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया अरेस्ट
First Bihar
2 मिनट

SAMASTIPUR : शादी का झांसा देकर बैंक मैनेजर द्वारा एक लड़की से काफी लंबे समय तक रेप करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए महिला थाने में यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने आरोपी बैंक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है. 


मामला समस्तीपुर जिले का है. पुलिस ने मोहिउद्दीननगर के महमद्दीपुर ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक संदीप आनंद को शादी का झांसा देकर एक लड़की से कई सालों तक रेप करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि संदीप आनंद मूल रूप से ब्रह्मपुरा थाना इलाके का निवासी है. वहीं, लड़की विभूतिपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. महिला थानाध्यक्ष पुष्पलता ने बताया कि शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. 


बैंक मैनेजर पर आरोप है कि दो साल पहले संदीप आनंद विभूतिपुर के कल्याणपुर में ग्रामीण बैंक में कार्यरत था. तभी अकाउंट खुलवाने के दौरान उसकी लड़की से नजदीकी बढ़ी और दोनों ने प्यार का इजहार किया. इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मिलने-जुलने लगे. मैनेजर दलसिंहसराय में किराए के मकान रहता था. युवती वहां भी आती-जाती थी. मैनेजर का ट्रांसफर मोहिउद्दीननगर होने पर युवती शादी की बात करती, तो मैनेजर उसे टाल देता था. अंत में उसने महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई. और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. 

टैग्स