ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरूपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंBihar News : अब बिना वजह नहीं होगा मरीजों का रेफरल! बिहार के हर जिला अस्पताल में 7 दिन के अंदर ICU और 24x7 इमरजेंसी सेवा शुरू

सीमांचल में खेल बिगाड़ेंगे ओवैसी? दो दिनों के दौरे पर आ रहे बिहार, मुसलमानों को करेंगे गोलबंद

KISHANGANJ: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी सियासी दलों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि एआईएमआईएम के चीफ ओवैसी बि

सीमांचल में खेल बिगाड़ेंगे ओवैसी? दो दिनों के दौरे पर आ रहे बिहार, मुसलमानों को करेंगे गोलबंद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KISHANGANJ: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी सियासी दलों ने अपनी-अपनी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसी बीच खबर आ रही है कि एआईएमआईएम के चीफ ओवैसी बिहार दौरे पर आ रहे हैं। ओवैसी सीमांचल में मुस्लिम वोट बैंक को साधने के लिए दो दिवसीय दौरे पर किशनगंज पहुंच रहे हैं। आगामी 16 और 17 फरवरी को ओवैसी किशनगंज में कई जनसभा को संबोधित करेंगे।


दरअसल, बिहार में एक तरफ जहां आरजेडी और कांग्रेस मुसलमानों को रिझाने की कोशिश में लगी है तो वहीं एनडीए में शामिल दलों की भी जर मुस्लिम वोट बैंक पर है। बिहार के सीमांचल में मुस्लिम बहुल जिलों पर ओवैसी की पार्टी की पैनी नजर है। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी लोकसभा चुनाव में मुसलमानों को एनडीए और महागठबंधन के खिलाफ गोलबंद करने की रणनीति पर काम कर रही है।


सीमांचल के इलाके में ओवैसी की पार्टी की बड़ी पैठ मानी जाती है। पिछले विधानसभा चुनाव में औवैसी की पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। अब लोकसभा चुनाव में भी बिहार की कुछ सीटों पर एआईएमआईएम ने अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। लोकसभा चुनाव को लेकर एआईएमआईएम ने तैयारियां तेज कर दी है। पार्टी के चीफ असदुद्दीन ओवैसी सीमांचल के दो दिवसी दौरे पर पहुंच रहे हैं।


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने ओवैसी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जानकारी दी है। ओवैसी 16  और 17 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर सीमांचल के सियासी समीकरण को साधने पहुंच रहे हैं। ओवैसी 16 फरवरी को किशनगंज पहुंच जाएंगे। दो दिनों के भीतर वे अलग अलग इलाकों में कई जनसभा को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले औवैसी के किशनगंज दौरे को अहम माना जा रहा है। पिछले लोकसभा चुनाव में किशनगंज से कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी।