ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौन

स्कूटी सवार ने दो BMP जवान को तेज रफ़्तार हाइवा ने कुचला, एक की मौत दूसरा घायल

PATNA : बिहार में सड़क हादसे से जुडी खबरों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसे में मौत की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी

स्कूटी सवार ने दो BMP जवान को तेज रफ़्तार हाइवा ने  कुचला, एक की मौत दूसरा घायल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में सड़क हादसे से जुडी खबरों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से सड़क हादसे में मौत की खबरें निकल कर सामने आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां जमालपुर से पटना जा रहे स्कूटी सवार दो बीएसएपी के जवान को पटना- बख्तियारपुर फोर लेन पर हाईवा वाहन ने टक्कर मार दिया।  जिससे एक जवान की मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार जमालपुर से पटना जा रहे स्कूटी सवार दो बीएसएपी के जवान को पटना- बख्तियारपुर फोर लेन पर  हाईवा वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे एक जवान की मौत हो गई वहीं दूसरा घायल बताया जा रहा है। दोनो बीएसएपी जवान पटना वेटनरी कॉलेज ड्यूटी करने जा रहे थे। इसी क्रम में अज्ञात वाहन के टक्कर से एक जवान की मृत्यु हो गई। 


वहीं मृतक जवान की पहचान  राज कुमार क्षेत्री और घायल की पहचान दीपक प्रधान के रूप में हुई है। यह  दोनों बिहार सिक्योरिटी आर्म्स पुलिस के जवान हैं। घायल दीपक प्रधान को फतुहा से पटना रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। बीएसएपी के जवान ने बताया की हमलोग एक महीने की रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स करके जमालपुर से अपने जवानों के साथ बाइक से पटना अपने कैम्पस वापस लौट रहे थे। तभी यह घटना घटी है। 


उधर, इस घटना को लेकर फतुहा पुलिस ने कहा कि सभी जवान जमालपुर से लौट रहे थे तभी भिखुआ के पास  किसी अज्ञात बाहन द्वारा इनके स्कूटी में टक्कर मार दी जिसमे स्कूटी सवार एक जवान की मौत हो गयी। वहीं, दूसरा जवान घायल हो गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया गया है। मृतक राजकुमार क्षेत्री कीझारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के जरा बसंती गांव निवासी है।