ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

स्कूल के घर लौटने के दौरान नहर में डूबी थी चार छात्राएं, तीन की लाश बरामद, एक की तलाश जारी

SASARAM: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां धुंआ गांव में शनिवार की शाम चप्पल धोने के दौरान नहर में डूबे चार बच्चियों में से तीन का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। जबकि

स्कूल के घर लौटने के दौरान नहर में डूबी थी चार छात्राएं, तीन की लाश बरामद, एक की तलाश जारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SASARAM: सासाराम से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां धुंआ गांव में शनिवार की शाम चप्पल धोने के दौरान नहर में डूबे चार बच्चियों में से तीन का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। जबकि एक बच्ची की तलाश अभी भी जारी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बता दें कि चारों छात्रा धुआं गांव की रहने वाली थी। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है। फिलहाल मुन्ना सिंह की दोनों पुत्री बिपाशा कुमारी और बिट्टू कुमारी की लाश मिल गयी है इसके अलावा धनजी सिंह की पुत्री रिमझिम कुमारी का भी शव बरामद कर दिया गया है। जबकि पूर्णमासी सिंह की पुत्री पूजा का अभी कोई अता पता नहीं चल सका है। जिसकी तलाश जारी है। चार में से तीन शवों के मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


तीनों शव को सासाराम के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। बताया जाता है कि चारों सातवीं और आठवीं कक्षा की छात्रा थी। जो स्कूल से अपने घर लौट रही थी तभी चप्पल में लगे कीचड़ को छुड़ाने के लिए चारों नहर के किनारे गई थी तभी पैर फिसलने की वजह से चारों गहरे नहर में गिर गयी। 


पानी के तेज बहाव में चारों बह गयी। नहर के किनारे से चारों का चप्पल मिलने के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोर की मदद से छात्राओं की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद आज चार में से तीन बच्चियों की लाश बरामद की गयी जबकि एक की तलाश जारी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता