ब्रेकिंग
बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिर

स्कूल में मिली छात्र की लाश, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया हत्या का आरोप

VAISHALI: वैशाली के सराय थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरीचा राम में एक छात्र की मौत हो गयी है। स्कूल में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजनों ने स्कूल क

स्कूल में मिली छात्र की लाश, परिजनों ने शिक्षक पर लगाया हत्या का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली के सराय थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मरीचा राम में एक छात्र की मौत हो गयी है। स्कूल में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बच्चे की मौत की सूचना परिजनों को देना शिक्षकों ने मुनासिब नहीं समझा। बच्चे की स्कूल में मौत के बाद सारे शिक्षक स्कूल से अपने-अपने घर चले गये। शिक्षकों के इस रवैय्ये से परिजन काफी गुस्से में हैं और पुलिस से मामले की जांच की मांग कर रहे हैं। 


मृतक की पहचान मझौली मोहम्मदपुर बुजुर्ग निवासी स्वर्गीय मनोहर प्रसाद गुप्ता के 14 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है।  मृतक के चाचा जीतू ने बताया कि स्कूल से छुट्टी होने के बावजूद उनका भतीजा घर नहीं पहुंचा। स्कूल के कुछ बच्चे घर पर आए और कहने लगे की गौरव स्कूल में बेहोश पड़ा हुआ है। 


आनन-फानन में परिजन स्कूल पहुंचे तो देखा की मौत हो चुकी है। जिसके बाद वे उसे लेकर निजी क्लीनिक पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जतायी है कि स्कूल के शिक्षक ने पीट-पीटकर छात्र की हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद शिक्षक मौके से फरार हो गये। मौके पर पहुंची सराय पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा।