SBI के रीजनल ऑफिस में लगी आग, बाल-बाल बचे स्टाफ, मची अफरा-तफरी

1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Jun 25, 2021, 1:39:07 PM

SBI के रीजनल ऑफिस में लगी आग, बाल-बाल बचे स्टाफ, मची अफरा-तफरी

- फ़ोटो

SASARAM : इस वक्त एक बड़ी खबर सासाराम से सामने आ रही है जहां स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के रीजनल बिजनेस ऑफिस भीषण आग लगने से हडकंप मच गया. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है. आनन फानन में आगलगी की जानकारी फिरे स्टेशन में दी गई जिसके बाद दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए. 


घटना सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल बिजनेस ऑफिस की है. बताया जा रहा है कि एसबीआई के दफ्तर के नीचे डिपार्टमेंटल स्टोर है. उसके अलावा एसबीआई के ऊपरी तले पर एक हेल्थ क्लब 'जिम' भी है. आग की लपटें चारों तरफ फैल गई है. पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है. 


दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं. बैंक के रीजनल मैनेजर अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया कि हो सकता है कि आग शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. फिलहाल आगलागी की वजह से कितना नुकसान हुआ है, इस बात का अबतक पता नहीं चल सका है.