Bihar News: बिहार में हसबैंड की गर्लफ्रेंड से वाइफ हो रही परेशान, अब यहां पहुंच हर दिन सैकड़ों शिकायत; जानिए क्या है पूरा मामला SC/ST Act False Case: किसी ने एससी/एसटी एक्ट में आप पर कर दिया है फर्जी केस? ऐसे करें खुद का बचाव.. Bihar Home Minister : गृह मंत्री सम्राट चौधरी के आवास की बढ़ी सुरक्षा, बंद कमरे में अधिकारियों को दिए गए टास्क और अब अपराधियों का तो ... Bihar News: बिहार में इस दिन से पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने लोगों को किया आगाह Ram Mandir Flag Hoisting: राम मंदिर ध्वजारोहण: शिखर पर 11 कुंतल फूलों की भव्य सजावट, लेजर लाइट में होगा राम-सीता का जयमाल Home Ministry : सम्राट चौधरी के पास बिहार पुलिस का टोटल कंट्रोल, IAS का ट्रांसफर नीतीश ही करेंगे Supreme Court: विधवा महिला की मौत के बाद उसकी संपत्ति किसकी? जानें सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला Patna Marine Drive : पटना में डबल डेकर पर्यटन बस का टाइमिंग बदला; जानिए क्या है नया टाइम-टेबल और नियम Bihar Crime News: चुनाव ड्यूटी पर तैनात ITBP जवान ने खुद को गोली मारकर दी जान, इलाके में सनसनी Bihar News: बिहार में इन जगहों की हवा सबसे खराब, लोगों को साँस लेने में भी हो रही तकलीफ
1st Bihar Published by: Updated Tue, 06 Apr 2021 02:45:48 PM IST
- फ़ोटो
DESK: खबर झारखंड से आ रही है जहां शादीशुदा युवक से चल रहे प्रेम प्रसंग के दौरान एक विवाहिता घर से भाग गई। जिसके बाद महिला के ससुरालवालों ने उसे ऐसी सजा दी जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। सबसे पहले तो महिला का सिर मुंडवाया गया इससे भी मन नहीं भरा तो ससुरालवालों ने उसके चेहरे पर कालिख पोत दी गई और पूरे गांव में घुमाया।
घटना पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित सेमरा गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पीड़िता एक माह पूर्व अपने प्रेमी के साथ कही चली गयी। जब पति को इस बात की जानकारी हुई तब वह पत्नी को लेकर घर पहुंचा जहां उसकी जमकर पिटाई कर दी। पति, ननद व ससुराल के अन्य सदस्यों को जब इससे भी मन नहीं भरा तो उन्होंने महिला के बाल को छिलवा दिया और चेहरे पर कालिख लगाकर पूरे गांव में घुमाया। जिसे देख गांव वाले भी हैरान रह गये। यही नहीं महिला के प्रेमी को जमकर पीटा गया।
बताया जाता है कि महिला चार साल के एक बच्चे की मां है। जबकि प्रेमी भी 2 बच्चों का पिता है। दोनों के बीच करीब साल भर से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो महीने पहले पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागने का आरोप महिला पर है। इसी बात से आक्रोशित पति और ससुरालवालों ने मिलकर महिला को यह सजा दी। इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। वही यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला को सिर मुंडवा कर और चेहरे पर कालिख लगाकर इस तरह पूरे गांव में घुमाने से ग्रामीण भी सकते में हैं।